फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Latest news. NIA Team Raid in roorkee And many places Today

NIA Raid: संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद रुड़की में एनआईए की छापामारी से मचा हड़कंप

Tue, 18 Oct 2022 03:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 18 Oct 2022 03:09 PM IST
सार

NIA Raids In Uttarakhand News: रुड़की के अलावा देहरादून के सहसपुर में भी एनआईए के कुछ अधिकारी पहुंचे हैं। एनआईए ने छापे से पहले उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों को जानकारी दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Latest news. NIA Team Raid in roorkee And many places Today
एनआईए टीम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

हरिद्वार से पिछले दिनों दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद आज रुड़की में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापामारी से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने उत्तराखंड में कई जगह छापे मारे हैं। इनमें से रुड़की में पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को उठाने की बात भी सामने आ रही है।

विज्ञापन


Uttarakhand: एसीएस राधा रतूड़ी ने उठाए सवाल, कहा- निर्दोष को पकड़ कर फर्जी खुलासा करती है यूपी पुलिस
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, रुड़की से नगला इमरती में सुबह करीब 6:00 बजे एनआईए टीम पहुंची। दो गाड़ियों में पहुंचे एनआईए के छह लोगों ने करीब 20 मिनट तक पूछताछ की और इसके बाद टीम निकल गई। बताया गया है कि एक टीम ने ज्वालापुर पहुंच कर भी छानबीन की है। बता दें कि कुछ दिन पहले एनआईए ने यहां से संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था जिनमें नगला इमरती निवासी युवक भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा देहरादून के सहसपुर में भी एनआईए के कुछ अधिकारी पहुंचे हैं। एनआईए ने छापे से पहले उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों को जानकारी दी है। हालांकि, इस मामले आधिकारिक बयान नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed