बेटे के हाथ बांधकर कोतवाली पहुंचा लहूलुहान व्यक्ति, कहा - साहब! बेटे से हूं परेशान, भेज दो जेल
- बेटे पर लगाया मारपीट का आरोप, कहा- गलत संगत में बिगड़ा बेटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘साहब! बेटा गलत संगत में पड़कर बिगड़ गया है। कोई काम नहीं करता है। आज उसे पानी भरकर लाने के लिए कहा तो उसने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।’ यह फरियाद लेकर एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में अपने बेटे के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मेन बाजार निवासी एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में बेटे के दोनों हाथ रस्सी से बांधकर कोतवाली पहुंचा। पुलिस उसे लहूलुहान हालत में और युवक के दोनों हाथ बंधे देख हैरत में पड़ गई।
अक्सर मारपीट करता है
उसने बताया कि बेटा गलत संगत में पड़ गया है। वह नशा करने लगा है और अक्सर मारपीट करता है। शुक्रवार को उसे पानी भरकर लाने के लिए कहा था। इस पर वह भड़क गया और मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। किसी तरह उसे काबू किया और दोनों हाथ रस्सी से बांधे।
व्यक्ति ने पुलिस से बेटे को जेल में डालने की मांग की। इस पर पुलिस ने युवक को हवालात में बंद कर दिया। साथ ही उसके पिता से तहरीर देने की बात कही। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक युवक के पिता की ओर से तहरीर नहीं आई है।