{"_id":"5ec8a26aeb1dff54f946e655","slug":"uttarakhand-latest-news-for-stopping-dm-transfer-people-reached-collectorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : डीएम का ट्रांसफर रोकने को सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने दिया कलक्ट्रेट में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : डीएम का ट्रांसफर रोकने को सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने दिया कलक्ट्रेट में धरना
Sat, 23 May 2020 09:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 May 2020 09:52 AM IST
सार
- ग्राम प्रधान व केदार-बदरी श्रम समिति ने सीएम को भेजा ज्ञापन
- बोले, वर्तमान स्थिति में न्यायोचित नहीं स्थानांतरण
विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के स्थानांतरण रोकने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच में डीएम का स्थानांतरण उचित नहीं है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस और पांच पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट...
विज्ञापन
नए जिलाधिकारी को यहां की परिस्थितियों को समझने में समय लगेगा। ऐसे में हल्की सी चूक, भारी पड़ सकती है। केदार-बदरी श्रम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम मंगेश घिल्डियाल का स्थानांतरण रोकने की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन
कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए जिलाधिकारी द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिस कारण रुद्रप्रयाग जनपद अभी तक ग्रीन जोन में है। इन विषम परिस्थितियों में सरकार द्वारा डीएम का स्थानांतरण, समझ से परे है।
उधर, ऊखीमठ में ग्राम प्रधान संगठन ने व प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने प्रदेश सरकार से डीएम का स्थानांतरण रोकने की मांग की। इस मौके पर, तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया।
ज्ञापन में ग्राम प्रधान संदीप पुष्पवाण, योगेंद्र नेगी, नवीन रावत, पिंकी देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं। दूसरी तरफ जनअधिकार मंच ने भी सीएम से डीएम घिल्डियाल का स्थांनातरण छह माह के लिए रोकने की मांग की है।