{"_id":"60ab21038ebc3e5557096faa","slug":"uttarakhand-latest-news-different-department-officer-take-online-class-of-poor-kids","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : छूट गया स्कूल, लेकिन पढ़ाई का जज्बा बरकरार, अधिकारी बच्चों को पढ़ा रहे निशुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : छूट गया स्कूल, लेकिन पढ़ाई का जज्बा बरकरार, अधिकारी बच्चों को पढ़ा रहे निशुल्क
Mon, 24 May 2021 04:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 24 May 2021 04:22 PM IST
सार
ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए समाजसेवी सीमा पौड़ियाल ने मुहिम शुरू की है। सीमा के इस काम में विभिन्न सरकारी विभाग में तैनात अधिकारी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो या फिर शिक्षा के प्रति गजब की लगन हो तो उसमें कोई भी परेशानी बाधा नहीं बन सकती। ऐसे ही उत्तराखंड के कई बच्चों के परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते उनका स्कूल तो छूट गया, लेकिन पढ़ने का जज्बा बरकरार है।
विज्ञापन
ऐसे बच्चों को पढ़ाने के लिए समाजसेवी सीमा पौड़ियाल ने मुहिम शुरू की है। सीमा के इस काम में विभिन्न सरकारी विभाग में तैनात अधिकारी सहयोग कर रहे हैं। जो समय मिलने पर बच्चों के लिए वीडियो बना कर सीमा के यूट्यूब चैनल ‘शिक्षा सबको’ पर साझा कर रहे हैं। साथ ही फोन पर बात कर बच्चों की कठिनाइयां दूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पहल का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के ऐसे वंचित छात्रों के बीच शिक्षा का उजाला फैलाना है जो किसी कारणवश नियमित शिक्षा नहीं ले पाते। हमारी इस मुहिम में उत्तराखंड के साथ दूसरे राज्यों के बच्चे भी जुड़ शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यूट्यूब चैनल पूरी तरह से गैर व्यावसायिक है।
विज्ञापन
-सीमा पौड़ियाल, समाजसेवी
जब कभी भी समय मिलता है हम मिलकर बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री वाला वीडियो तैयार कर यूट्यूब चैनल पर अपलोड करते हैं। साथ ही समय-समय पर बच्चों के साथ बात कर उनकी जिज्ञासाओं को भी दूरकिया जाता है।
-रीनू जोशी भारद्वाज, सहायक अभियंता, पिटकुल
यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई वीडियो को बच्चे कभी भी देख और सुन सकते हैं। दिन प्रतिदिन बच्चों की संख्या बढ़ रही है। नौकरी से समय मिलने पर हमारा रोजाना एक वीडियो साझा करने का लक्ष्य है। जिसमें पठन-पाठन की सामग्री उपलब्ध हो।
-दिनेश कुमार भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, यूजेवीएनएल
पठन-पाठन के साथ बच्चों के लिए शैक्षिक गतिविधियों वाली वीडियो भी साझा कर रहे हैं। इससे बच्चे पढ़ने के साथ संकट के इस समय मनोरंजन भी करे सकें। अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ देश के विकास में योगदान दिया जा सकता है।
-सुधांशु चौधरी, अधिशासी अभियंता, यूजेवीएनएल