फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand latest news: 272 crore Rupees Loss to upcl during corona period

उत्तराखंड: कोरोना काल में यूपीसीएल को लगा 272 करोड़ का झटका, अब रिक्त पदों पर होंगी भर्तियां

Wed, 04 Nov 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Nov 2020 02:00 AM IST
सार

  • रिक्त पदों पर जल्द शुरू की जाएंगी भर्तियां, यूपीसीएल बोर्ड बैठक में लगी मुहर
  • परियोजनाओं के आकलन के लिए कमेटी का गठन

विज्ञापन
Uttarakhand latest news: 272 crore Rupees Loss to upcl during corona period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना काल में उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड को 272 करोड़ रुपये का झटका लगा है। इस दौरान नगद वसूली में भारी कमी दर्ज की गई है। मंगलवार को हुई यूपीसीएल की निदेशक मंडल की बैठक में यह मुद्दा उठा। बैठक में रिक्त पदों पर भर्तियों पर भी मुहर लगाई गई।

विज्ञापन


मंगलवार को ऊर्जा भवन में सचिव ऊर्जा राधिका झा की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि कोविड-19 की वजह से नकद संग्रह में 272 करोड़ की कमी आई है। कंपनी की विद्युत खरीद देयता में भी 57 करोड़ की कमी आई है।
विज्ञापन


बैठक में विद्युत खरीद के लिए पारदर्शी नीति बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह निर्देश भी दिए गए कि जो घोष्ट उपभोक्ता यानी जो वर्तमान में मौजूद नहीं हैं लेकिन उनका बिल लगातार चल रहा है, उनका बिल समाप्त किया जाएगा। ताकि यूपीसीएल के बकाया बिल राशि का ग्राफ भी सुधर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कारपोरेशन और पावर फाइनेंस कारपोरेशन से 800 करोड़ की वित्तीय सहायता प्राप्त करने के फैसले  पर मुहर लगाई गई। यह भी संज्ञान में आया कि वित्तीय सहायता का ब्याज भुगतान करने के बाद भी यूपीसीएल 62 करोड़ रुपये की वार्षिक बचत होगी।

बैठक में सभी परियोजनाओं के प्रस्ताव का अध्ययन, आकलन और परीक्षण करने के लिए स्वतंत्र निदेशक सीएम वासुदेव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया।

बैठक में यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक डॉ. नीरज खैरवाल, अपर सचिव अनीता जोशी, उमेश नारायण पांडेय, स्वतंत्र निदेशक आलोक रावत, निदेशक परियोजना जेएमएस रौथाण, निदेशक एके सिंह, जेएल बजाज, बीपी पांडेय भी मौजूद रहे।

यूपीसीएल में रिक्त पदों पर होंगी भर्तियां
पावर कारपोरेशन में लेखाधिकारी और इंजीनियरों के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्तियां की जाएंगी। मंगलवार को हुई बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। निदेशक मंडल ने निर्देश दिए हैं कि सभी रिक्त पदों की भर्तियां तय समय के भीतर कर ली जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed