फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Kumaon regiment soldier death in Arunachal

उत्तराखंड के जवान की अरुणाचल में मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

Sat, 29 Jul 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा 
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा  Updated Sat, 29 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Kumaon regiment soldier death in Arunachal
demo

12 कुमाऊं में लांस नायक कफड़ा नौगांव निवासी नरेंद्र सिंह अधिकारी का ड्यूटी के दौरान पैर फिसलने से आकस्मिक निधन हो गया। वर्तमान में वह अरुणाचल प्रदेश के तुआन जिला लोअर गुंफा में तैनात थे। घटना 25 जुलाई की है। शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर यहां पैतृक गांव लाया गया। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।  

विज्ञापन


 नरेंद्र सिंह अधिकारी यहां कफड़ा नौगांव निवासी खीम सिंह अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता धना देवी के पुत्र हैं। वर्तमान में वह 12 कुमाऊं में लांस नायक पद पर अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उनका पार्थिव शरीर यहां पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे माता पिता, पत्नी रमा अधिकारी सहित दो छोटी पुत्रियां रिया और रीता को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैन्य टुकड़ी ने मातमी धुन बजाकर उन्हें अंतिम सलामी दी। अंत्येष्टि में नायब तहसीलदार सतीश बर्थवाल, बीडीसी सदस्य राजेंद्र रौतेला, बचे सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह, प्रकाश राम, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश भट्ट, शंकर कैड़ा, प्रकाश अधिकारी, कफड़ा व्यापार मंडल के पीतांबर भट्ट, लाल सिंह, मनोहर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed