{"_id":"65a3b9b6a9a0f11a5604a608","slug":"uttarakhand-khatima-road-accident-bike-rider-died-during-returning-to-meet-elder-brother-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khatima: बड़े भाई से मिलकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अंधेरे में गड्ढे में गिरी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khatima: बड़े भाई से मिलकर लौट रहे व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, अंधेरे में गड्ढे में गिरी बाइक
Sun, 14 Jan 2024 04:12 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 14 Jan 2024 04:12 PM IST
सार
Road Accident News: घटना शनिवार देर रात की है। रविवार सुबह सड़क पर टहल रहे लोगों ने उनका शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में खटीमा के छिनकी गांव में अपने बड़े भाई से मिलकर वापस सितारगंज लौट रहे एक बाइक सवार व्यक्ति की रास्ते में दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंधेरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। सितारगंज निवासी इकपाल सिंह (52) पुत्र चरण सिंह छिनकी गांव निवासी अपने बड़े भाई जगजीत सिंह और उनके परिवार से मिलने के लिए आए हुए थे। शाम को वह बाइक से वापस सितारगंज लौट रहे थे। लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। रातभर काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। श्रीपुर बिचवा के पास रविवार सुबह के समय कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। तभी उनको सड़क के नीचे मोबाइल के बजने की आवाज आई।
विज्ञापन
Khatima: रात को सो रहे तीन लोगों पर गुलदार ने किया हमला, दो गंभीर घायल, शादी समारोह में शामिल होने थे पहुंचे
विज्ञापन
सड़क के नीचे झांककर देखा तो शव पड़ा मिला और जेब में रखा मोबाइल बज रहा था। जिनकी शिनाख्त इकपाल सिंह के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व इकपाल का परिवार भी छिनकी गांव में ही रहता था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।