फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Kedarkhand tableau which was presented in Delhi Republic Day parade preserved in museum

म्यूजियम में संरक्षित रखी गई दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में पेश की गई उत्तराखंड की केदारखंड झांकी

Sat, 20 Feb 2021 01:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Feb 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Kedarkhand tableau which was presented in Delhi Republic Day parade preserved in museum
kedarkhand - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस परेड में तीसरे स्थान पाकर पुरस्कृत हुई उत्तराखंड की केदारखंड झांकी को गढ़ी कैंट स्थित संस्कृति विभाग के म्यूजियम में रखा गया है। आम लोग भी इस झांकी को देख सकेंगे। राज्य गठन के बाद गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार उत्तराखंड की झांकी को तीसरा स्थान मिला है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे राज्य के लिए गौरव की बात बताते हुए झांकी को संस्कृति विभाग के म्यूजियम में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए थे। सचिव पर्यटन व संस्कृति दिलीप जावलकर ने गढ़ी कैंट में बन रहे संस्कृति विभाग के म्यूजियम का निरीक्षण कर झांकी को रखे जाने के लिए स्थान निर्धारित किया। उन्होंने अधिकारियों को  झांकी के उचित रखरखाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस साल राज्य की ओर से राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में सूचना विभाग की ओर से केदारखंड झांकी को प्रदर्शित किया गया था।

केदारखंड झांकी ने देश में पाया था तीसरा स्थान

झांकी के अग्रभाग में राज्य पशु कस्तूरी मृग को दर्शाया गया है जो कि उत्तराखंड के वनाच्छादित हिम शिखरों में 3600 से 4400 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। राज्य पक्षी मोनाल व राज्य पुष्प ब्रह्मकमल दिखाया गया।

झांकी के मध्य भाग में भगवान शिव के वाहन नंदी को दर्शाया गया है तथा साथ में केदारनाथ धाम में यात्रियों को यात्रा करते हुए तथा श्रद्धालु को भक्ति में लीन दर्शाया गया है। झांकी के पृष्ठ भाग में बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक बाबा केदार का भव्य मंदिर दर्शाया गया है। दिल्ली से झांकी को देहरादून लाने के बाद म्यूजिम में रखा गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गणतंत्र दिवस पर राजपथ दिल्ली में उत्तराखंड की झांकी में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि झांकी में शामिल सभी 12 कलाकारों को 25-25 हजार रुपये पारितोषिक दिया जाएगा।

केदारखंड झांकी ने देश में तीसरा स्थान पाया था। झांकी का थीम सांग जय-जय केदारा... था। सम्मानित होने वाले कलाकारों में उप निदेशक सूचना केएस चौहान, मोहन चंद्र पांडेय, विशाल कुमार, दीपक सिंह, देवेश पंत, वरूण कुमार, रेनु, नीरू बोरा, दिव्या, नीलम, अंकिता नेगी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed