फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand kauthig 2020 in Mumbai

मुंबई कौथिग-2020: रथी छल जागर सुन ध्याणियों पर अवतरित हुए देवता

Tue, 28 Jan 2020 04:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 28 Jan 2020 04:16 PM IST
सार

  • साहब सिंह रमोला, जितेंद्र तोमख्याल और पूनम सती ने जमाया कौथिग के मंच पर रंग

विज्ञापन
Uttarakhand kauthig 2020 in Mumbai
कौथिग प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवी मुंबई के नेरूल में स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कौथिग फाउंडेशन के आयोजन कौथिग-2020 का जादू मुंबई वासियों के सिर चढ़कर बोल रहा है। अपनी जड़ों से दूर रह रहे उत्तराखंडी प्रवासियों के लिए ये किसी उत्सव से कम नहीं। हर शाम मंच पर लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की झलक पाकर वे गदगद हैं। कौथिग की दूसरी और तीसर शाम लोक कलाकारों ने ऐसा रंगा जमाया कि, हर कोई झूम उठा। सूर्यपाल ने जागर रथी छल के गीत की प्रस्तुति दी, तो ध्याणियों पर देवता भी अवतरित होकर नाचने लगे। चौथी शाम जौनसार के कलाकारों के साथ ही पूनम सती, सूर्यपाल सिरवान ने समा बांधा। 

विज्ञापन


इससे पूर्व रविवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश होने के चलते हजारों प्रवासियों का जनसैलाब कौथिग महाकुंभ में उमड़ पड़ा। मैदान में 3 बजे दिन से ही प्रवासी बड़ी संख्या में जुटने लगे थे। आलम यह था कि देशभक्ति और जन्मभूमि के प्यार के संगम कौथिग महाकुंभ में हर कोई डुबकी लगाकर उत्तराखंड की लोक संस्कृति के रंगों में रंग जाना चाहता था।
विज्ञापन


मंच पर आए कलाकारों ने भी प्रवासियों की भावना के अनुरूप गढ़वाल के लोकप्रिय गायक सूर्यपाल सिरवाण, गायिका पूनम सती, कुमाऊं के लोक गायक जितेंद्र तोमख्याल के साथ ही जौनसार के लोक कलाकारों के दल ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। कला निर्देशक सुरेंद्र बिष्ट व सुरेश काला के निर्देशन में मंच पर छलिया नृत्य, जौनसार के महासू देव की आराधना और मोड़ रे मोड़ाई रे... की रंगारंग प्रस्तुति हुई। सूर्यपाल सिरवाण ने मां मठयाणा माई.. से लेकर कई गीतों से प्रवासियों को देर रात तक थिरकने पर मजबूर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर जैसे ही सूर्यपाल ने जागर रथी छल के गीत चिटमिला कपड़ा नि लाणू... गाया तो कई महिलाओं पर देवता जागृत हो उठे। कुमाऊं के लोकप्रिय गायक जितेंद्र तोमख्याल ने अपने पहले ही धमाकेदार गीत हिटा ऐजाणु दीपा भाबर... से कौथिग प्रांगण में उमड़े श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। पूनम सती ने भी आज नाचने के मूड में आई प्रवासियों की भीड़ की मंशा को भांप लिया और एक से बढ़कर एक गीतों से प्रस्तुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इससे पूर्व कौथिग की दूसरी शाम साहब सिंह रमोला, सुरेश काला, कौशल पांडे, ऊषा पांडे, जगदीश कांडपाल आदि लोक गायकों ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से रंग जमाया। 


इस दौरान पनवेल के भाजपा विधायक प्रशांत ठाकुर, पनवेल की महापौर कविता चौथमल, वीरचक्र व सेना मेडल से सम्मानित ब्रिगेडियर जेएनएस बिस्ट, सिने अभिनेता बरुण बुडोला, अंजली ततरारी, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अभिनेत्री अनुकृति गुसाईं, डॉ. दिनेश काला डीआईजी रविंद्र रौतेला, फिल्म निर्मात्री मीनाक्षी भट्ट, मुक्ता बोहरा, उक्रांद के गढ़वाल मंडल आईटी सेल के अध्यक्ष संदीप आर्य आदि ने शिरकत की। संयोजक केशर सिंह बिष्ट के संचालन में अतिथियों का सम्मान कौथिग फाउंडेशन के गिरवीर नेगी, अध्यक्ष हीरा सिंह भाकुनी, नरेंद्र जोशी, सुरेश राणा, महासचिव तरुण चौहान, गोविंद आर्य आदि ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed