फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Karan mahara wrote letter to CM Dhami for compensation of 50 lakh for death in wildlife attack

उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र- वन्यजीवों के हमले में मौत पर 50 लाख रुपये हो मुआवजा

Wed, 30 Nov 2022 09:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Nov 2022 09:20 PM IST
सार

माहरा ने पत्र में कहा है कि विगत तीन वर्षों में जंगली जानवरों ने सैकड़ों लोगों की जान ली है और सैकड़ों लोगों को घायल किया है। इनमें गुलदार ने 66, हाथी ने 28, बाघ ने 13, भालू ने पांच एवं सांपों के काटने से 44 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Karan mahara wrote letter to CM Dhami for compensation of 50 lakh for death in wildlife attack
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जंगली जानवरों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 50 लाख रुपये और घायलों को 10 लाख मुआवजा राशि देने की मांग सरकार से की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा है। 

विज्ञापन


Bageshwar: जान पर बन आई तो भालू से भिड़ा 70 साल का बुजुर्ग, धारदार हथियार से किया वार, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


माहरा ने पत्र में कहा है कि विगत तीन वर्षों में जंगली जानवरों ने सैकड़ों लोगों की जान ली है और सैकड़ों लोगों को घायल किया है। इनमें गुलदार ने 66, हाथी ने 28, बाघ ने 13, भालू ने पांच एवं सांपों के काटने से 44 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। माहरा ने कहा कि प्रदेश में जंगली जानवरों के हमले के कारण भय और आतंक का माहौल बना हुआ है। विगत कुछ ही दिनों में लगभग 161 लोग वन्यजीवों के हमले का शिकार हुए हैं, जबकि 641 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Almora: दैना में तेंदुए ने बुजुर्ग को बनाया निवाला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

महरा ने कहा कि इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जंगली जानवरों का कितना आतंक छाया हुआ है। जंगली जानवर छोटे-छोटे बच्चों को अपना निवाला बना रहे हैं। इससे पर्वतीय क्षेत्र के लोगों में दहशत है। सरकार की ओर से जंगली जानवरों के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। माहरा ने सुझाव दिया कि वन विभाग की ओर से गांव-गांव में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed