फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Jilla panchayat president Election: congress announces eight more Candidates

उत्तराखंड जिला एवं क्षेत्र पंचायत चुनाव 2019: कांग्रेस ने आठ और प्रमुख पदों पर घोषित किए प्रत्याशी 

Sun, 03 Nov 2019 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 03 Nov 2019 10:30 AM IST
सार

  • 89 मे 26 पदों पर ही समर्थित प्रत्याशी उतार पाई कांग्रेस
  • जिला पंचायत में भी पांच पर अटकी गाड़ी
  • अब नामांकन करा चुके प्रत्याशियों पर निगाह

विज्ञापन
Uttarakhand Jilla panchayat president Election: congress announces eight more Candidates
सूर्यकांत धस्माना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खासे मंथन के बाद आज कांग्रेस ने ब्लॉक प्रमुख पदों पर आठ और प्रत्याशी घोषित किए। अब क्षेत्र पंचायत में कांग्रेस के कुल समर्थित प्रत्याशियों की संख्या 26 हो गई है। जिला पंचायत में कांग्रेस की गाड़ी पांच जिपं अध्यक्ष प्रत्याशियों से आगे नहीं बढ़ पाई।

विज्ञापन


अब कांग्रेस की निगाह नामांकन करा चुके निर्दलीय प्रत्याशियों पर है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक पार्टी कुछ और नाम अभी जारी करेगी। कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो पार्टी का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें नामांकन कराने के लिए कहा जा चुका है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत में कांग्रेस अभी तक पांच जिलों में ही अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की हैं, हालांकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किसी भी जिले में भाजपा को वॉकओवर न देने का दावा किया था। इतना होने पर भी पार्टी 12 जिलों में से केवल पांच में ही समर्थित प्रत्याशी खोज पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक कांग्रेस अन्य जिलों में भी नामांकन कराने वालों से संपर्क बनाए हुए हैं। कुछ जिलों में कांग्रेस के एक के अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से किसी एक को समर्थन देने पर विचार किया जा रहा है। 


दूसरी ओर क्षेत्र पंचायत में भी कांग्रेस मजबूती से भाजपा का सामना करती हुई नहीं दिख रही है। कांग्रेस ने अभी तक 18 ब्लॉक प्रमुख घोषित किए थे। शनिवार को आठ नाम और जारी किए गए। कुल मिलाकर पार्टी 89 पदों के सापेक्ष केवल 26 पदों पर ही समर्थित प्रत्याशी घोषित किए हैं। यहां भी पार्टी नेताओं का कहना है कि वे अन्य कई दावेदारों से संपर्क बनाए हुए हैं। साफ है कि भाजपा को हर सीट पर कड़ी टक्कर देने का पार्टी का दावा मतदान से पहले ही धड़ाम होता नजर आ रहा है।

विकासखंड    -        समर्थित प्रत्याशी
धौलादेवी     -        दीपा देवी भट्ट
लमगढ़ा          -      विनीत वोरा
भंसियाछाना     -       खुशबू पांडे
द्वाराहाट         -       दीपक किरोला
सल्ट              -      विक्रम रावत
स्याल्दे             -       करिश्मा देवी
भिकियासैंण      -      चित्रा
खटीमा            -        रंजीत सिंह नामधारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed