फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Jilla panchayat election 2019 BJP uncontested victory decided in four districts

उत्तराखंडः जिपं अध्यक्ष पद पर चार जनपदों में भाजपा की निर्विरोध जीत तय 

Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
सार

  • नैनीताल, यूएसनगर, चंपावत व पिथौरागढ़ में भाजपा का ही किया नामांकन
  • चमोली और अल्मोड़ा में कांग्रेस से मिल रही है कड़ी चुनौती
  • ब्लाक प्रमुखों के पदों पर नामांकन में भाजपा के आसपास नहीं विपक्षी पार्टी

विज्ञापन
Uttarakhand Jilla panchayat election 2019 BJP uncontested victory decided in four districts

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शनिवार को चार जनपदों में भाजपा प्रत्याशियों के ही नामांकन दाखिल होने की वजह से पार्टी की इन सीटों पर निर्विरोध जीत तय हो गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी के मुताबिक, नैनीताल में बेला तोलिया, यूएस नगर में रेनू गंगवार, चंपावत में ज्योति राय और पिथौरागढ़ में दीपिका बोरा का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इधर, ब्लाक प्रमुख पद की एक दर्जन सीटों पर भी केवल भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन होने से उनकी जीत पक्की हो गई है।

विज्ञापन


 प्रदेश में भाजपा ने सभी 12 जनपदों में जिपं अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए नामांकन भरे। जबकि ब्लाक प्रमुख पदों पर 89 में से 75 पदों पर नामांकन दाखिल किए। वहीं, कांग्रेस मात्र 26 ब्लाकों में ही अपने प्रत्याशी उतार पाई। सियासी जानकारों की मानें तो पार्टी 10 जिला पंचायतों में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, लेकिन अल्मोड़ा और चमोली में वह कांग्रेस और विरोधियों के आगे असहज है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इन दोनों जिलों में उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। भाजपा की रणनीति काफी हद तक परिवारवाद के चलते कांग्रेस के भीतर पनपी नाराजगी पर भी निर्भर करेगी। यदि ये नाराजगी अपना असर दिखा गई तो भाजपा की राह आसान हो जाएगी। कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्षों की आधी सीटों पर भी प्रत्याशी नहीं उतार पाई है। 12 में से उसने पांच प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दम पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट दावा कर रहे हैं कि पार्टी सभी जिला पंचायतों पर जीत का परचम लहराएगी। जिला पंचायत के चुनाव में पिछड़ने के बावजूद भट्ट अल्मोड़ा और चमोली में भी जीत की संभावना व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत पर भगवा बुलंद करने को लेकर आश्वस्त है।

 
यहां बने भाजपा के ब्लॉक प्रमुख

केवल भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल होने की वजह से गंगोलीहाट से अर्चना गंगोला, ताकुला से मीनाक्षी आर्या, गरुड़ से हेमा देवी, जाखणीधार से सुनीता देवी, नरेंद्रनगर से राजेंद्र भंडारी, पुरोला से रीता पंवार, भीमताल से हरीश बिष्ट लोहाघाट से नेहा ढैंक, जसपुर से कु. संदीप कौर, बाजपुर से सरिता देवी, काशीपुर से अर्जुन कुमार कश्यप, रुद्रपुर से ममता जल्होत्रा का ब्लाक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed