फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Jan jan ki sarkar jan jan ke dwar campaign ran for 45 days benefiting more than five lakh people

उत्तराखंड में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: 45 दिन चला अभियान, पांच लाख से अधिक लोगों को मिला लाभ

Fri, 20 Feb 2026 11:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Feb 2026 11:15 PM IST
सार

प्रदेश भर में 45 दिन तक चले अभियान ने एक रिकॉर्ड बनाया है।  कुल 681 शिविरों में 5,33,452 लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया।

विज्ञापन
Uttarakhand Jan jan ki sarkar jan jan ke dwar campaign ran for 45 days benefiting more than five lakh people
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 45 दिन तक चला जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान से पांच लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है। न्याय पंचायत स्तर पर कुल 681 शिविरों के माध्यम से मौके पर 33 हजार जनसमस्याओं का समाधान हुआ है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में 45 दिन तक चले अभियान ने एक रिकॉर्ड बनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि लोगों को जन समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़े। इसके लिए प्रशासन खुद लोगों के पास पहुंच कर उनकी शिकायतों का निपटारा करे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की इसी सोच को केंद्र में रखते हुए दिसंबर माह से सरकार ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान शुरु किया। शुक्रवार को अभियान का समापन हो गया। कुल 681 शिविरों में 5,33,452 लोगों ने प्रत्यक्ष तौर पर भाग लेकर विभिन्न सेवाओं का लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


SIR: उत्तराखंड में अप्रैल से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, कार्यों में लापरवाही पर नपेंगे अफसर



अभियान के तहत प्रदेश भर में 51053 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 33755 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शिविरों में विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए 74184 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है।

अभियान के माध्यम से लोगों को बिना किसी भागदौड़ के सरकारी सेवाएं मिली, यही सुशासन की पहली सीढ़ी है। 45 दिन तक चला यह अभियान पूरी तरह सफल रहा है। यह विशेष अभियान भले ही संपन्न हो गया हो, लेकिन प्रशासन लगातार जनता के संपर्क में बना रहेगा। अधिकारियों को आगे भी लगातार जन शिकायतों का समाधान करने को कहा गया है।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed