{"_id":"5a17a3834f1c1bd0408b8985","slug":"uttarakhand-is-safe-for-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के लिए सुरक्षित है उत्तराखंड, किस राज्य को मिला है कौन सा नंबर, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के लिए सुरक्षित है उत्तराखंड, किस राज्य को मिला है कौन सा नंबर, पढ़िए पूरी खबर
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 24 Nov 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
women
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के लिए उत्तराखंड राज्य सुरक्षित है। ऐसा हाल ही में महिला एवं बल विकास मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है।
विज्ञापन
महिला एवं बल विकास मंत्रालय ने प्लान इंडिया की रिपोर्ट सार्वजनिक की, जो उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर सर्वे के आधार पर बनाई गई है।
महिला एवं बाल विकास की हालिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र शासित दिल्ली और 29 राज्यों में से उत्तराखंड 13वें स्थान पर है।
रिपोर्ट के अनुसार महिला स्वास्थ्य और शिक्षा में भी उत्तराखंड ने अच्छा प्रदर्शन किया और इसमें 10वां स्थान प्राप्त किया है। इस सूची में गोवा अव्वल रहा, जबकि दिल्ली और बिहार की स्थित सबसे बदतर है।
विज्ञापन
महिला एवं बल विकास मंत्रालय ने चार कैटेगरी के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार की है। महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबी। महिला एवं बल विकास मंत्रालय ने रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से उत्तराखंड दिल्ली सहित 30 राज्यों में 13वें स्थान पर है।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से गोवा देश में अव्वल
women
इस बात का पता लगानों के लिए जेंडर वल्नरेबिलिटी इंडेक्स यानी जीवीआई का इस्तेमाल किया गया है। राज्यों को 0 से 1 के बीच में नंबर दिए गए हैं, यानी जो राज्य 1 नंबर के करीब है, वह सबसे सुरक्षित है और जो शून्य है वह सबसे असुरक्षित की श्रेणी में है।
इस रिपोर्ट में उत्तराखंड का जीवीआई 0.576 है। वहीं लोगों के सुरक्षा के मामले में भी उत्तराखंड का जीवीआई पंजाब, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश से कई ज्यादा रहा है।
महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीविका कमाने के मामले में उत्तराखंड ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। गरीबी के मामले में उत्तराखंड 14वें नंबर पर रहा। महिलाओं कि सुरक्षा और शिक्षा में कई बडे़ राज्यों से उत्तराखंड रहा है। जिसमें राज्य ने 13वां स्थान प्राप्त कि या है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से गोवा देश में अव्वल है। गोवा का जीवीआई 0.656 है। जो देश के औसत जीवीआई 0.5314 से ज्यादा है। लोगों की सुरक्षा के मामले में भी गोवा देश का नंबर एक राज्य है। सुरक्षा के अलावा गोवा शिक्षा के मामले में पांचवें, स्वास्थ्य में छठे, जीविका कमाने में छठे और गरीबी के मामले में पांचवें नंबर पर है।
दिल्ली और बिहार महिलाओं के लिए असुरक्षित
देश की राजधानी दिल्ली और बिहार महिलाओं के लिए बेहद असुरक्षित आंके गए हैं। 30 राज्यों की इस रिपोर्ट में दिल्ली 28वें और बिहार 30वें नंबर पर है। दिल्ली का जीवीआई स्कोर 0.436, जबकि बिहार का 0.410 रहा है।