फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand is last in cleanliness survey of Himalayan states

हिमालयी राज्यों के स्वच्छता सर्वे में सबसे पीछे रहा उत्तराखंड, ये शहर है सबसे साफ सुथरा

Fri, 05 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand is last in cleanliness survey of Himalayan states

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वे में उत्तराखंड अन्य हिमालयी राज्यों में सबसे पिछड़ गया। बृहस्पतिवार को जारी सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश समेत अन्य हिमालयी राज्यों के शहरों और राजधानियों की स्थिति उत्तराखंड के शहरों के मुकाबले काफी अच्छी है। देश के 28 राज्यों में कराए गए सर्वे में उत्तराखंड को 27वां स्थान मिला है।

विज्ञापन


पर्वतीय राज्यों हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, मणिपुर, असम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश की राजधानी को स्वच्छता सर्वे में शामिल किया गया था। लेकिन रिपोर्ट में सभी राज्यों की राजधानियों ने देहरादून को आइना दिखा दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, सिक्किम की राजधानी गंगटोक 50वेें, जम्मू-कश्मीर का लेह 100वें, मिजोरम की राजधानी आइजॉल 105वें, मणिपुर की राजधानी इंफाल 122वें, असम की राजधानी गुवाहाटी 134वें, नागालैंड की राजधानी कोहिमा 161वें और अरुणाचल की राजधानी ईटानगर 216वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को 316वां स्थान मिला है। उत्तराखंड के किसी भी शहर की इन हिमालयी राज्यों के शहरों से अच्छी रैंक नहीं है। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार राज्य का सबसे साफ शहर रुड़की जरूर ईटानगर के साथ संयुक्त रूप से 216वें स्थान पर है।

वर्ष 2015 और 2016 के स्वच्छता सर्वे में भी उत्तराखंड की स्थिति ठीक नहीं थी। 2015 में देहरादून को 360वां और 2016 में 73 शहरों में 61वां स्थान मिला था। सर्वे रिपोर्ट मेें देहरादून को ‘स्लो मूवर सिटी’ का दर्जा दिया गया था। 

पिछली सरकारों ने नगर निकायों की घोर उपेक्षा की और पर्याप्त बजट नहीं मुहैया कराया गया। ऐसे में शहरों को साफ-सुथरा बनाने में परेशानी हुई। लेकिन अब सरकार ने इस ओर ध्यान दिया है। हाल ही में नगर निकायों के सालाना बजट में बढ़ोतरी की गई है। आने वाले समय में देहरादून की स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन दिखाई देगा। 
-मदन कौशिक, शहरी विकास मंत्री 

रुड़की उत्तराखंड का सबसे साफ-सुथरा शहर

Uttarakhand is last in cleanliness survey of Himalayan states

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट में देहरादून एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ है। ‘क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया’ यानी क्यूसीआई के जरिये देशभर के 434 शहरों के स्वच्छता सर्वे में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को 316वां स्थान मिला है। यह स्थिति तब है जब, देहरादून को स्मार्ट सिटी में शामिल कराने के लिए लेकर केेंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। लेकिन स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट ने इनकी पोल खोल दी है।

बृहस्पतिवार को जारी हुए स्वच्छता सर्वे रिपोर्ट से शहरी विकास विभाग के ‘स्वच्छ दून, सुंदर दून’ के नारे को भी पलीता लग गया। सर्वे में देहरादून के अलावा रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर, नैनीताल, हल्द्वानी और काठगोदाम जैसे शहरों को शामिल किया गया था। सरकार और शहरी विकास विभाग के आला अफसरों को उम्मीद थी कि इस बार दून टाप 100 शहरों में शामिल हो जाएगा।

लेकिन सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सरकार, अफसरों को करारा झटका लगा है।
देश के शीर्ष 100 शहरों में आना तो दूर, उत्तराखंड का कोई भी शहर टॉप 200 में भी अपना स्थान नहीं बना सका है। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, रुड़की उत्तराखंड का सबसे साफ सुथरा शहर है। सर्वे में रुड़की को देश में 216वां स्थान मिला है। इसके अलावा हरिद्वार 244वें, काशीपुर 256वें, नैनीताल 330वें और हल्द्वानी-काठगोदाम 395वें पायदान पर हैं। स्वच्छता के मामले में राजधानी देहरादून रुड़की, हरिद्वार और काशीपुर जैसे शहरोें से भी पिछड़ गया है। 

2015, 2016 के सर्वे मेें भी हुई थी फजीहत
यह पहली बार नही है, जब स्वच्छता सर्वे में उत्तराखंड की फजीहत हुई है। 2015 में देश के 500 शहरों में कराए गए स्वच्छता सर्वे में भी देहरादून 360वें स्थान पर था। जबकि, काशीपुर 168वें, हल्द्वानी-काठगोदाम 236वें, हरिद्वार 302वें, रुड़की 440वें और रुद्रपुर 451वें स्थान पर थे। इसी प्रकार 2016 में देश के 73 शहरों के सर्वे में भी देहरादून 61वें स्थान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed