{"_id":"638a11eff82bce73b1032d68","slug":"uttarakhand-ips-name-linked-to-hotel-owner-suicide-case-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: दिल्ली में होटल मालिक की आत्महत्या से जुड़ा उत्तराखंड के आईपीएस का नाम, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: दिल्ली में होटल मालिक की आत्महत्या से जुड़ा उत्तराखंड के आईपीएस का नाम, पढ़ें पूरा मामला
Fri, 02 Dec 2022 08:35 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 02 Dec 2022 08:35 PM IST
सार
22 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल गांव के सामने एक मकान में होटल मालिक ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
दिल्ली में होटल मालिक की आत्महत्या से उत्तराखंड के एक आईपीएस अधिकारी का नाम जुड़ा है। इससे महकमे में खलबली मच गई है। हर ओर चर्चा का माहौल गर्म है। पुलिस मुख्यालय दिल्ली पुलिस को पत्र भेज रहा है। पुलिस इस आईपीएस अधिकारी का नाम उजागर करना चाहती है ताकि उसके खिलाफ यहां भी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
22 नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल गांव के सामने एक मकान में होटल मालिक ने आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें पार्टनरशिप के विवाद का जिक्र था। लिखा था कि इस होटल में उत्तराखंड के आईपीएस का हिस्सा है। वह अपने हिस्से की रकम मांग रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए सुसाइड नोट सील कर दिया था। अब उत्तराखंड कैडर के इस अधिकारी की चर्चा सरकारी महकमे से लेकर शासन तक में आम हो गई हैं।
विज्ञापन
पति की हत्या: अवैध संबंधों में 'कातिल' बनी पत्नी, कबूला जुर्म... बोली- रोज मारता था...इसलिए रास्ते से हटा दिया
विज्ञापन
इस मामले में एडीजी कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रवक्ता वी मुरुगेशन ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक संपर्क नहीं किया है। अब दिल्ली पुलिस को एक पत्र भेजा जा रहा है। दिल्ली पुलिस को अधिकारी का नाम उजागर करना चाहिए। एडीजी ने बताया कि मामले में विभागीय जांच भी की जाएगी।
कई नामों की होने लगी चर्चा
आईपीएस अधिकारी की बात सामने आते ही लोग अपने-अपने हिसाब से नामों की चर्चा करने लगे हैं। कोई किसी पुराने विवाद से जोड़कर नाम बता रहा है तो कुछ अलग-अलग गुटों का नाम बता रहे हैं। हालांकि, स्थिति दिल्ली पुलिस के जवाब के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।