फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand investor summit pressure on film development

इन्वेस्टर्स समिट: फिल्म विकास को संगठित प्रयास पर जोर

Mon, 08 Oct 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 08 Oct 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand investor summit pressure on film development
सेशन के बाद प्रसून जोशी और मंत्री यशपाल आर्य मीडिया से बता करते हुए - फोटो : amar ujala

एकदम से स्थिति नहीं बदल सकती, लेकिन उत्तराखंड सरकार की मंशा अच्छी है। उत्तराखंड में पहले से ही फिल्मों की शूटिंग होती आई है, लेकिन यह कभी कभार वाला मामला रहा है। इन्वेस्टर्स समिट में रविवार को फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहाकि फिल्म विकास के लिए संगठित प्रयास होने जरूरी हैं।  फिल्म-मनोरंजन सत्र में सुविधाओं पर बात हुई, संभावनाओं का जिक्र हुआ और व्यवहारिक दिक्कतों पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन


सत्र के बाद मीडिया से बातचीत में जोशी ने उत्तराखंड में अपार सृजनात्मक क्षमता है। उसे कैसे दिशा दी जाए, इस पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म विकास के लिए सबका सहयोग चाहिए। सरकार, प्राइवेट सेक्टर, जनसाधारण सभी का सहयोग होगा, तो बात बनेगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुंबई आकर कई फिल्मकारों से बात की थी। इसके बाद, उत्तराखंड में शूटिंग का सिलसिला तेज हुआ है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण के लायक एक माहौल बनाना जरूरी है। जो फिल्म बनाने आएं, उन्हें यहां की संस्कृति, मिजाज के बारे में बताया जाए। उन्हें संवेदनशील बनाया जाए। उन्होंने जिंदगी न मिलेगी दोबारा फिल्म का खास तौर पर जिक्र किया और कहा कि इससे स्पेन के टूरिज्म को खासा फायदा मिला।
विज्ञापन


‘हमारे घर का बच्चा है, ये सोच पास नहीं करेंगे’
उत्तराखंड में शूटिंग वाली फिल्म को टैक्स फ्री न करने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री से सवाल किया गया, तो उनकी पैरवी में आए प्रसून जोशी ने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा- हमारे घर का बच्चा है, ये सोचकर पास नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के लिए यहां आने वालों को प्रोत्साहन और सुविधा अलग विषय है, जबकि फिल्म को टैक्स फ्री किया जाना अलग मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म सिटी के लिए जगह तलाश रही सरकार
देहरादून। सरकार उत्तराखंड में फिल्म सिटी के लिए जगह तलाश रही है। प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि नैनीताल के पास पटवा डागर स्थान में काफी जगह है। इसे भी फिल्म सिटी के लिहाज से देखा गया है। हालांकि अभी और जगह भी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय फिल्मकारों के प्रशिक्षण के लिए भी सरकार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि शूटिंग के लिए यहां अनुकूल वातावरण है। हम सुविधाएं देंगे। पहले ही फैसला हो चुका है कि 75 फीसदी शूटिंग पर डेढ़ करोड़ की सहायता दी जाएगी। गेस्ट हाउस में 50 फीसदी रियायत भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed