फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand investor summit Pm Modi may not go to kedarnath Dham

उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट: ...तो अब केदारनाथ दर्शन के लिए नहीं जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Thu, 04 Oct 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 04 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand investor summit Pm Modi may not go to kedarnath Dham
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्तूबर को उत्तराखंड दौरे के दौरान इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के अलावा किसी अन्य कार्यक्रम में शिरकत नहीं करेंगे। सूत्रों के अनुसार पीएमओ से केवल समिट के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए स्वीकृति मिली है। इसके अलावा उड़ान-दो सेवा के तहत देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच विमान सेवा का प्रधानमंत्री से उद्घाटन करवाने का कार्यक्रम भी फाइनल नहीं हुआ है। उधर, केदारनाथ धाम दर्शन और पुनर्निर्माण कार्यों के समीक्षा के लिए भी प्रधानमंत्री का दौरा तय नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट 2018 के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे रायपुर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्री समिट में निवेशकों को संबोधित करेंगे। समिट में विभिन्न विभागों और संस्थानों की लगाई प्रदर्शनी का निरीक्षण करने के बाद पीएम 35 से चालीस बड़े उद्योगपतियों के साथ अलग से एक घंटे निवेश को लेकर बातचीत करेंगे। पीएम मोदी दोपहर भोज के बाद दोपहर एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। दोपहर पौने दो बजे उनकी दिल्ली के लिए उड़ान है। सूत्रों के अनुसार पीएमओ से राज्य सरकार को ओर से अभी तक अन्य कार्यक्रमों के लिए अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में उड़ान दो सेवा की लाचिंग टलना लगभग तय है। 
विज्ञापन


कपाट बंद होने से पहले जाएंगे केदारनाथ 
प्रधानमंत्री का केदारनाथ धाम दर्शन और पुनर्निर्माण कार्य देखने का 7 अक्तूबर को कार्यक्रम टल गया है। सूत्रों के अनुसार अब प्रधानमंत्री धाम के कपाट बंद होने से पहले दौरे पर आएंगे। अभी तक 80 प्रतिशत से ज्यादा पुनर्निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निवेशक सम्मेलन में ऑनलाइन पंजीकरण करने पर होगी एंट्री

उत्तराखंड में आयोजित होे रहे निवेशक सम्मेलन (इंवेस्टर्स समिट) में देश और दुनिया के लगभग 1600 निवेशक, प्रतिनिधि व अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बन रहे आलीशान हैंगर में सभी मेहमानों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। सम्मेलन की पूर्व संध्या पर छह अक्तूबर को वीआईपी अतिथियों का सीएम के साथ रात्रि भोज होगा। 

 इस वक्त निवेशक सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के बैठने और खान-पान का खासा प्रबंध किया जा रहा है। कार्यक्रम पर स्थल बन रहे मुख्य हैंगर में 1600 अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही सेक्टरवार होने वाले सत्रों के लिए अलग-अलग हॉल तैयार किए जा रहे हैं। महानिदेशक (उद्योग) सौजन्या ने बताया कि निवेशक सम्मेलन में एक साथ सेक्टरवार सत्र आयोजित होंगे। पहले दिन का सत्र समाप्त होने के बाद ऋषिकेश में भव्य गंगा आरती होगी। 

केवल ऑनलाइन पंजीकरण करने पर होगी एंट्री
इंवेस्टरर्स समिट में बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के प्रवेश नहीं मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य किया गया। पंजीकरण करने वालों को प्रवेश पास दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो आईडी में साथ में लाना होगा। अभी तक 1800 निवेशकों व प्रतिनिधियों ने पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed