फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Investor Summit 2023 PM Modi will be in conference for three hours four seasons on first day

Uttarakhand Investor Summit: सम्मेलन में ढाई से तीन घंटे रहेंगे पीएम मोदी, पहले दिन होंगे चार सत्र

Wed, 06 Dec 2023 09:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Dec 2023 09:35 PM IST
सार

Uttarakhand Investor Summit 2023: प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी का 10 बजकर 20 मिनट पर भारतीय सैन्य अकादमी के हेलीपैड पर आगमन होगा। वहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Investor Summit 2023 PM Modi will be in conference for  three hours four seasons on first day
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ दिसंबर को वैश्विक निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वह सम्मेलन में करीब ढाई से तीन घंटे देश और दुनिया के उद्योगपतियों के साथ रहेंगे। निवेशक सम्मेलन के पहले दिन चार प्रमुख सत्र होंगे। उद्घाटन सत्र के दौरान देश के छह प्रमुख उद्योगपतियों का भी संबोधन होगा, जो उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में अपना विजन रखेंगे।

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी का 10 बजकर 20 मिनट पर भारतीय सैन्य अकादमी के हेलीपैड पर आगमन होगा। वहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल उनका स्वागत करेंगे। वहां से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित मुख्य आयोजन स्थल वन अनुसंधान संस्थान के बीच करीब एक किमी की दूरी तक मानव श्रृंखला के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पीएम का स्वागत होगा। पीएम साढ़े दस बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand Investor Summit: सीएम धामी ने लिया तैयारियों का जायजा, किया मीडिया सेंटर का उद्घाटन
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी का संबोधन होगा। इसके बाद 11 बजकर 34 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा। अपराह्न 12.30 एक बजे के बीच पीएम लाउंज से आईएमए हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

अंबानी, अदाणी, बाबा रामदेव रखेंगे अपना विजन

उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं के बारे में देश के चोटी के उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, बाबा रामदेव, सज्जन जिंदल, संजीव पुरी, बनमाली अग्रवाल और चरनजीत बैनर्जी अपना विजन रखेंगे।

पहले दिन होंगे चार प्रमुख सत्र

पहले दिन उद्योग और ऑटो फार्मा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रियल एस्टेट सेक्टर पर आधारित चार सत्र होंगे। इन सत्रों में केंद्रीय मंत्री और देश और दुनिया के कई प्रमुख उद्यमी शामिल होंगे। कई देशों के राजदूत भी इन सत्रों में अपनी बात रखेंगे।

दूसरे दिन होंगे आठ सत्र

सम्मेलन के दूसरे कुल आठ सत्र होंगे। इनमें पर्यटन व नागरिक उड्डयन, अवस्थापना, फॉरेस्ट और एलाइड सेक्टर, पार्टनर कंट्री, इंडस्ट्री और स्टार्ट अप, आयुष और वेलनेस, बागवानी और पुष्प उत्पादन, पार्टनर कंट्री सत्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed