फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand 5th Assembly Newly Elected MLAs Will Take Oath Today

उत्तराखंड: पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायक आज लेंगे पद की शपथ, दस बजे होगा शपथ ग्रहण

Mon, 21 Mar 2022 01:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Mar 2022 01:44 PM IST
सार

शपथ ग्रहण के लिए निर्वाचित विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सातवीं बार चुनाव जीते बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। शाम को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand 5th Assembly Newly Elected MLAs Will Take Oath Today
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page

विस्तार

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इससे पहले सुबह 10 बजे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाएंगे। 11 बजे विधानसभा में सभी निर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे। 

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सातवीं बार चुनाव जीते बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। संविधान के अनुच्छेद 188 के तहत प्रोटेम स्पीकर के माध्यम से विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाती है। सोमवार को राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में बंशीधर भगत शपथ लेंगे।
विज्ञापन


11 बजे विधानसभा भवन देहरादून में सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर के माध्यम से पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाता है। शपथ ग्रहण के लिए निर्वाचित विधायक देहरादून पहुंच गए हैं। विधायी एवं संसदीय कार्य के प्रमुख सचिव हीरा सिंह बोनाल की ओर से प्रोटेम स्पीकर और निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में

विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्य सोमवार को शपथ लेंगे। इसी दिन शाम को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी। -मदन कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

English Headline/Slug: Keywords: uttarakhand, oath ceremony, chief minister, bjp meet, madan kaushik,uttarakhand mla oath ceremony, uttarakhand cm announcement, bjp uttarakhand cm, bjp government in uttarakhand
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed