फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand in semi-finals for the first time with Mansi's

Dehradun News: मानसी के छक्के से उत्तराखंड पहली बार सेमीफाइनल में

Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand in semi-finals for the first time with Mansi's
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मानसी जोशी के छक्के के दम पर उत्तराखंड की टीम पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उत्तराखंड महिला सीनियर टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पंजाब को एक विकेट से हराकर हराया। अब सात नवंबर को उत्तराखंड और केरल के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को खेले गए सीनियर वूमेंस टी-20 ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में अंतिम ओवर में मानसी ने शानदार प्रदर्शन किया। पंजाब ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 146 रन बनाए। प्रगति सिंह ने 53, अमनजोत कौर ने 31, तानिया भाटिया ने 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की चौथी गेंद पर रीना जिंदल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद जासिया अख्तर ने 28 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 47 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन


पूनम राउत ने 43 और नीलम ने 15 बना उत्तराखंड को जीत के करीब पहुंचाया। इसके बाद आखिरी छह गेंदों में उत्तराखंड को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर की पहली गेंद में प्रीति भंडारी का विकेट गिरा। इसके बाद मानसी ने तीसरी गेंद में छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद में मानसी ने छक्का लगा एक विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed