फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand ias and pcs officers work profile change

उत्तराखंडः दस आईएएस और आठ पीसीएस अफसरों के कामकाज में बदलाव

Fri, 11 Aug 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Aug 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand ias and pcs officers work profile change
IAS

शासन ने दस आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों के कामकाज में बदलाव किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची के मुताबिक विदेश से हाल ही में लौटे आईएएस अधिकारी दिलीप जावलकर को स्मार्ट सिटी का सीईओ बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा जावलकर को सचिव गन्ना और चीनी तथा आयुक्त गढ़वाल मंडल के पद पर भी तैनात किया गया है। अपर मुख्य सचिव डॉ. रणबीर सिंह को कृषि एवं कृषि विपणन, कृषि शिक्षा तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


सचिव मुख्यमंत्री अमित सिंह को गन्ना और चीनी उद्योग के पदभार से अवमुक्त किया गया है। सचिव हरबंस सिंह चुघ को वर्तमान पदभार के साथ-साथ सचिव प्रोटोकॉल, खेल एवं युवा कल्याण के पद पर तैनात किया गया है। सचिव सामान्य प्रशासन विजय कुमार ढौंडियाल को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण, अध्यक्ष बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम तथा अध्यक्ष अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ  विकास निगम के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव राज्यपाल रविनाथ रमन को वर्तमान पदभार के साथ-साथ समाज कल्याण, गृह तथा कारागार के पद पर तैनात किया गया है। जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत को उपाध्यक्ष हरिद्वार विकास प्राधिकरण के पदभार से अवमुक्त किया गया है। अपर सचिव विनोद कुमार सुमन को आपदा प्रबंधन के पदभार से अवमुक्त करते हुए निदेशक शहरी विकास के पद पर तैनात किया गया है। अपर सचिव सविन बंसल को वर्तमान पदभार के साथ-साथ आपदा प्रबंधन विभाग, परियोजना निदेशक, बाह्य सहायतित परियोजनाएं के अलावा अपर मुख्य प्रशासक उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात किया गया है।


मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार नितिन सिंह भदौरिया को वर्तमान पदभार के साथ-साथ उपाध्यक्ष हरिद्वार विकास प्राधिकरण तथा मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम हरिद्वार के पद पर तैनात किया गया है। अपर सचिव तुलसी राम को वर्तमान पदभार के साथ सहकारिता, बाल मयंक मिश्रा को पशुपालन एवं मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर सचिव बंशीधर तिवारी को सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार के पदभार से अवमुक्त करते हुए आनंद स्वरूप को यह दायित्व सौंपा गया है। अपर आयुक्त नैनीताल संजय कुमार को वर्तमान पदभार के साथ-साथ निदेशक दुग्ध विकास एवं महिला डेयरी नैनीताल के पद पर तैनात किया गया है। दीप्ति सिंह को मुख्य नगर अधिकारी रुद्रपुर के पदभार से अवमुक्त किया गया है। अशोक पांडेय को मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम हरिद्वार के पदभार से अवमुक्त किया गया है। जय भारत सिंह को सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार के पद से अवमुक्त करते हुए मुख्य नगर अधिकारी रुद्रपुर के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed