फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand: Husband Done Wife Brutal Murder in almora

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में हत्या की वारदात से सनसनी, पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला

Mon, 02 Nov 2020 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 02 Nov 2020 09:56 PM IST
सार

  • पति गिरफ्तार, बिंता के बजेल खत्ता में हुई वारदात, हत्या की वजह साफ नहीं  
  • अभियुक्त ने जुर्म भी कबूला, राजस्व पुलिस ने मौके से आला कत्ल बरामद किया

विज्ञापन
Uttarakhand: Husband Done Wife Brutal Murder in almora
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के बिंता क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने देर शाम अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल लिया और मौके से राजस्व पुलिस ने कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किए हैं। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। राजस्व पुलिस के मुताबिक अत्यधिक नशे में पति ने वारदात को अंजाम दिया है। देर रात घटी इस वारदात का सुबह जब स्थानीय लोगों को पता चला तो इलाके में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन


बिंता के (ढाईगड़ा) निवासी दयाकिशन जोशी (46 वर्ष) अपनी पत्नी बीना जोशी (39 वर्ष) तीन बच्चों और मां के साथ लंबे समय से बजेल खत्ते में रह रहे थे। रविवार देर रात किसी बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया और तैश में आकर दयाकिशन ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। झगड़े की वजह साफ नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इससे पहले उसने मां से भी मारपीट की और बाद में पत्नी से झगड़ा हुआ।
विज्ञापन



राजस्व पुलिस के मुताबिक झगड़ा काफी देर तक चला। हत्या में कुल्हाड़ी के अलावा डंडे आदि का भी इस्तेमाल हुआ है। वारदात के बाद मां ने घटना की जानकारी अन्य पुत्रों को दी। सुबह पुलिस और राजस्व पुलिस को सूचना दी गई। बग्वालीपोखर चौकी से पुलिस मृतका के घर पहुंची पर राजस्व क्षेत्र होने की वजह से वह वापस लौट आई। बाद में राजस्व टीम से तहसीलदार लीना चंद्रा धामी, क्षेत्र के उपराजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय, आशुतोष लोहनी आदि घटना स्थल पहुंचे। उप राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि मृतका के सिर पर चोट के निशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या दयाकिशन ने अकेले की या कोई और भी था शामिल? 

बिंता के बजेल खत्ते में घटी सनसनीखेज वारदात की तह में पहुंचने की कोशिश में राजस्व पुलिस लगी हुई है। तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने बताया कि अभियुक्त दयाकिशन ने जुर्म कुबूल लिया है। उसने बताया है कि जहां-जहां खून गिरा था, उसने उसे जलाकर नष्ट कर दिया।राजस्व पुलिस को शक है कि वारदात में कुछ और सह अभियुक्त भी शामिल हो सकते हैं। 

जांच की सुई इस ओर भी 
आरोपी ने भले ही जुर्म कबूल लिया है लेकिन राजस्व पुलिस का मानना है कि वारदात को दयाकिशन ने अकेले अंजाम नहीं दिया है, उसके साथ कुछ और अभियुक्त भी हो सकते हैं। हालांकि यह बातें हत्यारोपी से पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगी। तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया कि अधिकांश साक्ष्य मौके से जुटा लिए गए हैं।

घटना स्थल बिंता से पांच किमी की खड़ी चढ़ाई में होने के कारण राजस्व पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फिलहाल दया किशन पुलिस के कब्जे में है और मृतका के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया है। 

...तो शराब के नशे में चूर था दयाकिशन

राजस्व पुलिस ने देर शाम अभियुक्त दयाकिशन को बजेल खत्ता स्थित उसके घर से ही गिरफ्तार किया। तहसीलदार लीना चंद्रा धामी ने बताया कि दयाकिशन ने अत्यधिक शराब पी हुई थी। किसी बात पर पत्नी से झगड़ा हो गया और उसने आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी। राजस्व पुलिस उसे कस्टडी में लेकर उसके विरुद्ध साक्ष्य जुटाने में लगी है।

मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया, पिता गया जेल
बिंता के बजेल खत्ते में हुई महिला की सनसनीखेज हत्या के बाद मृतका के तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। मां की जहां हत्या हो गई वहीं उसकी हत्या के आरोप में पिता को जेल भेज दिया गया है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि मासूम बच्चों की परवरिश अब कैसे होगी। तीनों बच्चे दीक्षा माउंटेशरी स्कूल में पढ़ाई करते हैं और अब बुजुर्ग दादी ही उनका एकमात्र सहारा हैं। 

कोरोना काल में स्कूल बंद होने के बाद से बच्चे मां बीना और बाप दयाकिशन के साथ रहने के लिए बजेल खत्ता चले आए थे। किसे पता था कि पिता ही मासूम बच्चों के सिर से मां का साया ही छीन लेगा। बड़ी बेटी भारती जोशी सातवीं में, तन्नू जोशी चौथी और पुत्र प्रशांत जोशी दूसरी कक्षा में पढ़ते हैं। दयाकिशन भी मवेशी पालकर, मेहनत, मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। बकौल दयाकिशन उसने शराब के नशे में इस वारदात का अंजाम दिया है।

तहसीलदार लीना चंद्रा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में काफी देर तक झगड़ा हुआ है। पहले दयाकिशन अपनी मां से उलझा तो उसने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद दयाकिशन का गुस्सा पत्नी पर फूट पड़ा। बग्वालीपोखर के चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वह लोग अभियुक्त के घर तक गए थे। बताया जा रहा है कि दयाकिशन के वार से पुत्री के पांव में भी चोट और जख्म के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed