फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Homes of Lakhpati Didis to glow with lamps before Diwali women to post selfies on social media

उत्तराखंड: दिवाली के पहले दीयों से जगमगाएगा लखपति दीदियों का घर; सोशल मीडिया पर सेल्फी डालेंगी महिलाएं

Fri, 11 Sep 2026 07:46 PM IST
Alka Tyagi अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमित शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 11 Sep 2026 07:46 PM IST
सार

ग्राम्य विकास विभाग की एनआरएलएम योजना के साथ 71,362 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) कार्य कर रहे हैं। तीन लाख लखपति दीदियां इन समूहों से जुड़कर विभिन्न उत्पादक कार्यों में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Homes of Lakhpati Didis to glow with lamps before Diwali women to post selfies on social media
लखपति दीदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड की सभी लखपति दीदियां अपने घर पर शाम के समय दिया जलाएंगी। दीया जलाने के बाद वे दीये के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट डालेंगी। ग्राम्य विकास विभाग की किसान योजनाओं का लाभ उठाने वाले किसान परिवारों से भी इसी तरह की अपील की गई है।

विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग की एनआरएलएम योजना के साथ 71,362 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) कार्य कर रहे हैं। तीन लाख लखपति दीदियां इन समूहों से जुड़कर विभिन्न उत्पादक कार्यों में जुटी हुई हैं। लगभग पांच लाख किसान भी विभाग की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ उठा रहे हैं। विभाग इन सबके साथ मिलकर एक माह तक अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगा। इनमें लखपति दीदियों और किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड: मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाया, अधिवक्ताओं का मानदेय भी बढ़ा, जानिए धामी कैबिनेट के अन्य फैसले

विज्ञापन
विज्ञापन

19 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन
राज्य सरकार के विभिन्न विभाग भी अपने कार्य क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे। आयकर विभाग 19 सितंबर को देहरादून सहित देश के 45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आभासी तरीके से युवाओं को नौकरी के प्रमाणपत्र बांटेंगे।

योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 17 अक्तूबर तक भाजपा सेवा संकल्प अभियान माह मना रही है। मोदी के सत्ता में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे कार्यक्रम में 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम रखा गया है। इसके अलावा रक्तदान, केंद्र-राज्यों की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

सेवा संकल्प अभियान में पूरे महीने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दीया जलाना प्रधानमंत्री के कार्यों पर जनता का धन्यवाद ज्ञापन है। यह उन माताओं-बहनों का आशीर्वाद भी है जिनके जीवन में प्रधानमंत्री की जनहितकारी नीतियों के कारण बदलाव आया है।
- भरत सिंह चौधरी, ग्राम्य विकास विभाग मंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed