{"_id":"ada7552d54cab5f3869a6c8a59113e34","slug":"uttarakhand-hills-in-mahesh-bhatt-movie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश भट्ट की फिल्म में दिखेगी उत्तराखंड की वादियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश भट्ट की फिल्म में दिखेगी उत्तराखंड की वादियां
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Dec 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूक और बधिर बच्चों के अदम्य साहस और आत्मविश्वास की एक कहानी अब 11 दिसंबर को रुपहले परदे पर होगी।
विज्ञापन
ढाई साल के इंतजार के बाद द साइलेंट हीरोज में उत्तराखंड की खूबसूरत लेकिन उतनी ही चुनौतीपूर्ण बर्फ से लकदक चोटियों के दृश्य 70 एमएम स्क्रीन पर दर्शकों के सामने होंगें। पर्वतारोहण सीखने निकले 13 मूक बधिर बच्चों की दास्तां खुद को साबित करने की भी है।
उत्तराखंड में ही शूट की गई, स्थानीय निर्देशक महेश भट्ट के निर्देशन में बनी साइलेंट हीरोज फिल्म की जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पीयूष रौतेला ने दी। फिल्म का सबसे भावपूर्ण पक्ष ही यह है कि द साइलेंट हीरोज के किरदार 13 बच्चे वास्तव में मूक बधिर ही हैं और देहरादून के ही एक स्कूल के हैं।
विज्ञापन
फिल्म में 13 मूक एवं बधिर बच्चे पर्वतारोहण सीखने के लिए उत्तरकाशी स्थित नेहरु पर्वतारोहण संस्थान में पहुंचते हैं। इन बच्चों की आखिरी परीक्षा होती है हिमालय में अभियान की। प्रशिक्षक के साथ अभियान पर निकले बच्चों का सामना कई चुनौतियों से होता है। प्रशिक्षक जख्मी हो जाती है और बच्चों के सामने दुविधा उठ खड़ी होती है।
विज्ञापन
प्रशिक्षक को बचाया जाए या अभियान पूरा किया जाए। बच्चे फैसला करते हैं और फिर शुरू होती है बेजुबान बच्चों की पहाड़ से जंग। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म के किरदार गुरफरीन, ख्वाइश, आशीष, जयदीप, तरुण, प्रखर, राधिका, श्वेता, शालिनी, उजेफ, रेणु, निखिल और समरीन ने हाथ के इशारों से बताया कि उन्हें फिल्म में काम करने में बेहद मजा आया।
पीयूष रोतेला के मुताबिक बच्चों के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं हुई। फिल्म में रियल लाइफ शूटिंग की गई। 11 दिसंबर से पहले फिल्म का टैक्स फ्री हो जाना भी तय माना जा रहा है।