फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand high court order for jageshwar dham all temples rejuvenation

उत्तराखंड: जागेश्वर समूह के सभी मंदिरों का जीर्णोद्धार करे पुरातत्व विभाग, हाईकोर्ट ने दिए आदेश

Sun, 30 Sep 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sun, 30 Sep 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand high court order for jageshwar dham all temples rejuvenation
jageshwar dham

हाईकोर्ट ने जागेश्वर आरतोला मोटर मार्ग सहित क्षेत्र में बहुमंजिला भवनों के निर्माण पर रोक लगाते हुए विशेष क्षेत्र प्राधिकरण को निर्माण कार्यों के लिए बायलॉज बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कोर्ट ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को निर्देश दिये कि वह जागेश्वर मुख्य मंदिर की तीन किलोमीटर की परिधि में समस्त मंदिरों को प्राचीन स्मारक और पुरातत्व क्षेत्र को एक्ट 1958 की परिधि में ले और यहां स्थित मंदिरों का जीर्णोद्धार करे। 
विज्ञापन


जागेश्वर और उसके आसपास के गांवों के लोगों ने हाईकोर्ट को पत्र लिखकर क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायत की थी। लोगों की शिकायत थी कि लैंड कंट्रोल एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने इसी पत्र का संज्ञान लेकर इसे जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजीव शर्मा एवं न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की खंडपीठ ने इस पत्र के आधार पर सुनवाई करते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को जागेश्वर समूह के सभी मंदिरों को उनके मूल स्वरूप में लाने के निर्देश दिए।


कोर्ट ने आरतोला जागेश्वर मोटर मार्ग के किनारे और जागेश्वर मुख्य मंदिर के तीन किमी के दायरे में पेड़ों के कटान पर रोक लगाई। कोर्ट ने वहां स्थित होटल मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे सीवरेज व अन्य का पानी नदी में न डालें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed