फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand high court judge oath ceremony

उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ 

Sat, 20 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 20 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand high court judge oath ceremony

उत्तराखंड हाइकोर्ट के नवनियुक्त जज लोकपाल सिंह, मनोज तिवारी और शरद शर्मा को शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


इसके बाद तीनों ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही हाइकोर्ट में कुल 11 पदों के विपरीत जजों की संख्या दस हो गई है। हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त ने राष्ट्रपति का संविधान के अनुच्छेद 217 खंड एक के तहत जज नियुक्ति का अधिकारिक पत्र
विज्ञापन


केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना व राज्यपाल केके पॉल की ओर से शपथ के लिए चीफ जस्टिस को अधिकृत करने संबंधी आदेश पढ़ा।

uttarakhand high court judge oath ceremony

​शपथ समारोह में वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजीव शर्मा, न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया, न्यायमूर्ति आलोक सिंह, न्यायमूर्ति एसके गुप्ता, न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी, जिला जज कुमकुम रानी, पूर्व जस्टिस बीसी कांडपाल, बीएस वर्मा

जेसीएस रावत, इरशाद हुसैन, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, जीए केएस रौतेला, डीके शर्मा, बीबीएस नेगी, अवतार सिंह रावत, सीएस रावत, राकेश थपलियाल, अनुज संगल, प्रशांत जोशी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता समेत कमिश्नर डी सैंथिल पांडियन, डीआईजी अजय रौतेला मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed