फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand High court : Dhananjay Chaturvedi appointed High Court Registrar General

उत्तराखंड: धनंजय चतुर्वेदी बनाए गए हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, जीके शर्मा बने पिथौरागढ़ जिला जज

Wed, 23 Dec 2020 12:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Dec 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand High court : Dhananjay Chaturvedi appointed High Court Registrar General
- फोटो : फाइल फोटो

हाईकोर्ट ने नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सहित प्रदेश के कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (विजिलेंस) की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड ज्यूडिशियल एंड लीगल एकेडमी उजाला के निदेशक डॉ. जीके शर्मा का तबादला पिथौरागढ़ के जिला जज के रूप में किया गया है। वहीं, पिथौरागढ़ के जिला जज राजेंद्र जोशी का तबादला नैनीताल के जिला जज के रूप में किया गया है।

विज्ञापन


बागेश्वर के जिला जज धनंजय चतुर्वेदी का स्थानांतरण उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में किया गया है जबकि प्रिसाइडिंग ऑफिसर फूड सेफ्टी अपीलेट ट्रिब्यूनल देहरादून सीपी बिजल्वाण को बागेश्वर का जिला एवं सेशन जज बनाया गया है। लेबर कोर्ट काशीपुर के प्रिसाइडिंग ऑफिसर नितिन शर्मा का स्थानांतरण उजाला के निदेशक के रूप में किया गया है। 
विज्ञापन


इसके अलावा, नैनीताल के जिला जज राजीव कुमार खुल्बे को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव बनाने की सिफारिश की गई है। इसी तरह हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल हीरा सिंह बोनाल को उत्तराखंड सरकार में लेजिस्लेटिव एंड पार्लियामेंटरी अफेयर्स देहरादून में प्रमुख सचिव बनाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड सेफ्टी अपीलेट ट्रिब्यूनल देहरादून की प्रिसाइडिंग ऑफिसर सुजाता सिंह को देहरादून के अतिरिक्त जिला जज का अतिरिक्त कार्यभार देने और लेबर कोर्ट काशीपुर के प्रिसाइडिंग ऑफिसर वरुण कुमार को इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कम लेबर कोर्ट हल्द्वानी के  प्रिसाइडिंग ऑफिसर का अतिरिक्त कार्यभार देने की संस्तुति की गई है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed