फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand High court Acting Chief Justice rajeev Sharma transfer to Chandigarh High court

उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यकारी चीफ जस्टिस राजीव शर्मा का चंडीगढ़ हाईकोर्ट में हुआ तबादला

Sat, 03 Nov 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 03 Nov 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand High court Acting Chief Justice rajeev Sharma transfer to Chandigarh High court
जस्टिस राजीव शर्मा

उत्तराखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस राजीव शर्मा का शुक्रवार को चंडीगढ़ हाईकोर्ट के लिए तबादला हो गया है। बता दें कि पहले इनका तबादला इलाहाबाद के लिए किया गया था।

विज्ञापन


लेकिन जस्टिस शर्मा ने अपने होम टाउन हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट या चंडीगढ़ तबादले की रिक्वेस्ट सुप्रीम कोर्ट से की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उनका चंडीगढ़ तबादला का आदेश जारी कर दिया। 
विज्ञापन


वर्तमान में  जस्टिस राजीव उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश थे। जस्टिस शर्मा लगभग दो वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित हो कर यहां आए थे।

जस्टिस शर्मा पर्यावरण, अतिक्रमण, पशु अधिकार, सरकारी कार्मिकों को राहत, नशे व मानव तस्करी, झीलों, नदियों, वनों के संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए बहुत चर्चित रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed