फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Hearing to shift Sumari NIT campus in High Court will continue even today

उत्तराखंड हाईकोर्ट: राज्य सरकार ने एनआईटी के लिए सुमाड़ी कैंपस को बताया उपयुक्त

Fri, 10 Jul 2020 12:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Hearing to shift Sumari NIT campus in High Court will continue even today
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : google

नैनीताल हाईकोर्ट ने श्रीनगर के सुमाड़ी स्थित एनआईटी कैंपस के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रखी है। कोर्ट में राज्य सरकार और सुमाड़ी के ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सुमाड़ी एनआईटी के लिए उपयुक्त स्थान है।

विज्ञापन


अब इसमें केंद्र सरकार अपना पक्ष रखेगी। सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि वह कई बार उस भूमि की भूगर्भीय जांच कर चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से वहां करोड़ों की धनराशि खर्च कर भवनों का निर्माण भी किया जा चुका है। बावजूद इसके केंद्र सरकार की ओर से उसे शिफ्ट करने की कवायद की जा रही है। संस्थान में कार्य कर रहे कर्मचारियों की रोजी-रोटी एवं भविष्य भी इससे जुड़ा है, इसलिए संस्थान को शिफ्ट नहीं किया जाए।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की वीडियो कॉन्फ्रें सिंग से मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार एनआईटी श्रीनगर (पौड़ी) के पूर्व छात्र जसवीर ने जनहित याचिका दायर कर कहा था कि संस्थान बने नौ साल हो गए हैं लेकिन इसे स्थायी कैंपस का दर्जा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा कि छात्र लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं, मगर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। वर्तमान में विद्यार्थी जिस जगह हैं वह भवन पूरी तरह जर्जर है वहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed