{"_id":"5fa7a9936e0fd53037018f7c","slug":"uttarakhand-health-department-send-swine-flu-report-to-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कोविड के साथ स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, ब्योरा केंद्र सरकार को भेजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कोविड के साथ स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, ब्योरा केंद्र सरकार को भेजा
Sun, 08 Nov 2020 04:07 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 08 Nov 2020 04:07 PM IST
सार
- बच्चों के लिए सीरप, वयस्कों के लिए टैबलेट मंगाई जाएगी
- सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को लगाई जाएगी वैक्सीन
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड 19 से अभी निजात नहीं मिली है और स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को चिंता सताने लगी है। स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश की सवा करोड़ की आबादी का ब्योरा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा है। स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदेश में वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लिए दवाएं मंगाई जा रही है। बड़ों के लिए टैमीफ्लू की टैबलेट और बच्चों के लिए सीरप मंगाया जाएगा। बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रदेश की जनसंख्या का विवरण भेजा है। केंद्र की ओर से मानकों के अनुरूप दवा आएगी।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पतालों से तैयारी करने का कहा गया है। सभी को आइसोलेशन वार्ड बनाने के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं डॉ. शैलजा भट्ट ने बताया कि बेस अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि स्वाइन फ्लू को सैंपल लेने का तरीका भी कोविड की तर्ज पर है। इसमें भी पीपीई किट पहननी पड़ती है। बताया कि 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया जाएगा।
पिछले तीन वर्षों में स्वाइन फ्लू के केस
- जिले में वर्ष 2017 में स्वाइन फ्लू के 26 मामले आए और आठ पॉजिटिव निकले।
- जिले में वर्ष 2018 में स्वाइन फ्लू के 22 मामले आए और 04 पॉजिटिव निकले।
- जिले में वर्ष 2019 में स्वाइन फ्लू आठ केस आए और सभी निगेटिव निकले।