{"_id":"6ad52d6aa829f098a40c370c","slug":"uttarakhand-has-established-itself-as-a-shooting-destination-dhami-dehradun-news-c-5-drn1043-1093275-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड ने बनाई पहचान : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड ने बनाई पहचान : धामी
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन के रूप में उत्तराखंड ने पहचान बनाई है। रविवार को सीएम आवास में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति और प्रदेश में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों मसूरी और लंढौर क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविध भौगोलिक परिस्थितियां और अनुकूल वातावरण लगातार फिल्म निर्माताओं को आकर्षित कर रहा है। उत्तराखंड में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में प्रदेश की पहचान और मजबूत हो रही है। राज्य सरकार की ओर से लागू फिल्म नीति-2024 के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। फिल्म निर्माताओं को सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से शूटिंग की अनुमति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास उत्तराखंड में अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है। प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियां बढ़ने से पर्यटन, होटल व्यवसाय, परिवहन और अन्य स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार फिल्म निर्माताओं को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।