फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Gujarat Oil Producer company fined of five lakh Rupees for sample fail

उत्तराखंड: गुजरात की तेल निर्माता कंपनी पर लगा पांच लाख का जुर्माना, ये है वजह

Thu, 12 Nov 2020 05:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Nov 2020 05:32 PM IST
सार

  • न्याय निर्णायक अधिकारी की अदालत में मानकों पर खरा नहीं पाया  न्यूट्रीला ऑयल
  • विक्रेता पर भी अदालत ने 50 हजार का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
Uttarakhand: Gujarat Oil Producer company fined of five lakh Rupees for sample fail
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड के पौड़ी में न्यूट्रीला सोयाबीन तेल की गुणवत्ता खराब मिलने पर गुजरात की एक तेल निर्माता कंपनी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगा है। न्याय निर्णायक अधिकारी पौड़ी की अदालत ने सोयाबीन रिफाइंड ऑयल को मानक पर खरा नहीं पाया। अदालत ने कंपनी पर पांच लाख का जुर्माना लगाने के साथ ही विक्रेता पर भी 50 हजार का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पौड़ी में 16 अगस्त 2016 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल ने कंडोलिया स्थित एक दुकान से न्यूट्रीला सोयाबीन तेल का सैंपल लिया था और जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेजा था। 27 अगस्त 2016 को सैंपल की रिपोर्ट फेल आई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में तेल में साबुनीकरण (चिकनाहट) मानक से अधिक पाया गया। विभाग ने विक्रेताओं से तेल के दोबारा सैंपलिंग को लेकर नोटिस भेजा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद विभाग ने फेल सैंपल के मामले में तेल निर्माता कंपनी व विक्रेता के खिलाफ न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम पौड़ी डा. एसके बरनवाल की अदालत में वाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने सभी पक्षों के बयान व साक्ष्यों के आधार पर तेल निर्माता कंपनी और विक्रेता पर जुर्माना लगाया गया। जिला अभिहित अधिकारी प्रमोद रावत ने बताया कि अदालत ने तेल निर्माता कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्री लिमिटेड गांधीग्राम, भुज गुजरात पर पांच लाख का जुर्माना लगाया है। तेल विक्रेता कंडोलिया बाजार पौड़ी संजय सिंह रावत पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed