फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand GST team raided premises of five construction companies caught theft of six crores

Uttarakhand: जीएसटी टीम ने पांच निर्माण कंपनियों के ठिकानों पर मारा छापा, छह करोड़ की चोरी पकड़ी

Fri, 07 Mar 2025 09:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Mar 2025 09:53 PM IST
सार

राज्य कर आयुक्त अहमद इकबाल के दिशा-निर्देश पर सीआईयू की 13 टीमों ने देहरादून, हरिद्वार, चमोली व उत्तरकाशी जिले में पांच निर्माण कंपनियों के ठिकानों पर छापा मार कर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Uttarakhand GST team raided premises of five construction companies caught theft of six crores
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्य कर विभाग की केंद्रीय अन्वेषण इकाई (सीआईयू) की टीम ने जीएसटी चोरी के मामले में पांच निर्माण कंपनियों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में विभाग ने छह करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा किया। इसमें 3.67 करोड़ की राशि कंपनियों ने मौके पर जमा करा दी। इन फर्मों ने इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने के लिए फर्जी कंपनियां बनाकर सरकार को राजस्व की चपत लगाई थी।

विज्ञापन


राज्य कर आयुक्त अहमद इकबाल के दिशा-निर्देश पर सीआईयू की 13 टीमों ने देहरादून, हरिद्वार, चमोली व उत्तरकाशी जिले में पांच निर्माण कंपनियों के ठिकानों पर छापा मार कर कार्रवाई की। सीआईयू की ओर से पिछले दो महीनों से इन कंपनियों की खरीद की निगरानी की जा रही थी। जांच में पाया गया कि इन्होंने फर्जी सप्लायर फर्मे बनाईं। जो अस्तित्व में नहीं थीं या उनका जीएसटी पंजीयन निरस्त किया जा चुका था। कुछ कंपनियां ऐसे माल की ट्रेडिंग कर रही थीं, उसके लिए पंजीकृत नहीं थे।

विज्ञापन

Roorkee: जादुई लोटे से होगी धनवर्षा... ऐसा कहकर ठगते थे लोगों का धन, गैंग के दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तोवजों की जांच में खुलासा हुआ कि कंपनियां राज्य परमिट के वाहनों से अंतरराज्यीय ट्रांसपोर्ट कर रही थीं और पंजाब व हरियाणा से माल की सप्लाई दिखाई गई। ई-वे बिल पोर्टल पर एक ही दिन में उन वाहनों पर कई ई-वे बिल बनाए गए। माल वाहक वाहन एक हजार किलोमीटर की दूरी 15 से 17 घंटे में पूरी कर रहे थे।

प्रारंभिक जांच में छह करोड़ जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। इसमें 3.67 करोड़ की राशि कंपनियों ने जमा करा दी है। इसके अलावा 2.41 करोड़ के आईटीसी क्लेम वापस किए। कंपनियों के दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए गए। कार्रवाई में उपायुक्त विनय पांडे, अर्जुन राणा, सुरेश कुमार, नेहा मिश्रा, सहायक आयुक्त टीका राम, नितिका, मनमोहन असवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed