फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand GST raids conducted on 41 sweet and bakery establishments across the state Money recovered

उत्तराखंड: प्रदेशभर में मिठाई और बेकरी उत्पाद के 41 प्रतिष्ठानों पर जीएसटी का छापा;  2.53 करोड़ वसूले

Thu, 17 Sep 2026 08:49 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 17 Sep 2026 08:49 PM IST
सार

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर विभाग की संयुक्त ऑडिट व विशेष अनुवेषण शाखा की ओर से प्रदेशभर में 41 चिन्हित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Uttarakhand GST raids conducted on 41 sweet and bakery establishments across the state Money recovered
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

राज्य कर विभाग ने प्रदेशभर में मिठाई व बेकरी उत्पाद विक्रेता व्यापारियों के यहां छापा मारकर 2.53 करोड़ की जीएसटी वसूली है। आगामी त्योहारी सीजन तक विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन


राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के निर्देश पर विभाग की संयुक्त ऑडिट व विशेष अनुवेषण शाखा की ओर से प्रदेशभर में 41 चिन्हित व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। विभाग ने अलग-अलग टीमों का गठन कर मिठाई व बेकरी उत्पाद विक्रेताओं के जीएसटी रिटर्न से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मिठाई विक्रेता रेस्टोरेंट के नाम पर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ ले रहे थे। इस पर विभाग ने कार्रवाई के दौरान 2.53 करोड़ रुपये की जीएसटी राशि की वसूली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: विकासनगर में नए यमुना घाट पहुंचे सीएम धामी, 25 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण, विपक्ष पर साधा निशाना

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन ने कहा, राजस्व संग्रह में पारदर्शिता व टैक्स व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि मिठाई व खाद्य सामग्री की खरीदते समय बिल अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा, कर अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ ही उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना विभाग की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed