फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: GRP Police team arrested 16 years old absconding Criminal Santosh

उत्तराखंड: जीआरपी की टीम ने 16 साल से फरार इनामी बदमाश संतोष को किया गिरफ्तार

Tue, 29 Dec 2020 06:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 29 Dec 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: GRP Police team arrested 16 years old absconding Criminal Santosh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

16 साल से फरार चल रहा इनामी कुख्यात संतोष अब जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जानकारी के अनुसार, जीआरपी देहरादून की टीम ने संतोष को फरीदाबाद स्थित उसके फार्म हाउस से गिरफ्तार किया। संतोष साल 2004 में पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था। 

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में कुल 209 इनामी बदमाश हैं। इन्हें पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन हर साल कुछ बदमाशों को पकड़कर अभियान बंद कर दिया जाता है। वहीं, ये शातिर बदमाश दशकों से पुलिस को चकमा देने में कामयाब होते रहे हैं।
विज्ञापन


अब उत्तराखंड एसटीएफ को 50 बदमाश हर साल पकड़ने का लक्ष्य मिला है। ऐसे में अब पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए फिर से सक्रिय हो गई है। 

ये कुख्यात भी हैं फरार
सुरेश शर्मा- 20 साल से फरार। चमोली में हत्या का मुकदमा, इनाम एक लाख रुपये। 
संतोष- डकैती और जेल से फरार होने का आरोप। जीआरपी में मुकदमा दर्ज है। 16 साल से है फरार, इनाम 10 हजार रुपये। 
रणदीप उर्फ राजा- हत्या और हत्या के प्रयास का आरोप। किच्छा में मुकदमा दर्ज है, इनाम 20 हजार रुपये। 10 सालों से फरार। 
संदीप- विकासनगर के इस बदमाश पर डकैती का आरोप है। बीते लगभग पांच सालों से फरार है। इनाम 10 हजार रुपये। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed