फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand governor wife will be guest in rajbhavan.

गजब: राजभवन में मेहमान बनकर आएंगी उत्तराखंड की फर्स्ट लेडी

Sat, 16 May 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 May 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand governor wife will be guest in rajbhavan.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के उत्तराखंड दौरे पर राज्यपाल कृष्णकांत पाल उनके मेजबान होंगे। राजभवन के लिए अजब संयोग होगा कि प्रदेश की प्रथम महिला और राज्यपाल की पत्नी ओमिता पाल इस बार राष्ट्रपति के साथ उनकी मेहमान होंगी।

विज्ञापन


राज्यपाल कृष्णकांत पाल की पत्नी ओमिता पाल राष्ट्रपति की सचिव हैं, जो संभवत: उनके साथ उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 18 मई को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति के साथ उनका स्टाफ होगा, जो 18 की शाम राजभवन का मेहमान होगा। राष्ट्रपति के साथ मेहमानों में उनके स्टाफ के आला अधिकारी शामिल हैं, जिनमें सचिव ओमिता पाल भी रहेंगी।
विज्ञापन


शायद ऐसा पहली बार होगा कि पत्नी ओमिता के मेजबान राज्यपाल कृष्णकांत पाल होंगे। राष्ट्रपति के राजभवन में रात्रि प्रवास से पूर्व शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। राष्ट्रपति सुबह राजभवन में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा में परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

uttarakhand governor wife will be guest in rajbhavan.

राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस अमला सुरक्षा तैयारियों में जुटा है। एसएसपी से लेकर थाना प्रभारी तक दिन भर बैठकों में मशगूल रहे। अगले चार दिनों तक पुलिस सुरक्षा प्रबंधों में व्यस्त रहेगी।

विधानसभा क्षेत्र में सत्र की तरह ही किलेबंदी रहेगी। बैरिकेडिंग के साथ सात स्थानों पर बैरियर लगेंगे। वाहनों के आवागमन पर विशेष सत्र के दौरान रोक रहेगी।

यातायात रहेगा बंद
एसएसपी पुष्पक ज्योति ने बताया कि राष्ट्रपति के काफिले के आने के दौरान धर्मपुर क्षेत्र, फव्वारा चौक, बाईपास और रिस्पना पुल का यातायात बंद रहेगा। इस तरह राजभवन के मार्ग का यातायात भी रोक दिया जाएगा।

पुलिस कर्मियों को शनिवार को पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। रविवार को रिहर्सल होगी।

इतनी फोर्स रहेगी तैनात
14 पुलिस अधीक्षक, 18 पुलिस उपाधीक्षक, 30 इंस्पेक्टर, 100 उप निरीक्षक, 100 हेड कांस्टेबल, 550 कांस्टेबल, 60 महिला पुलिसकर्मी, 50 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, आठ कंपनी पीएसी सुरक्षा में रहेगी। इसके अलावा आर्मी के जवानों के साथ डॉग स्कवायड और बम निरोधक दस्ता भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed