{"_id":"5bc81f89bdec220a7e0f738f","slug":"uttarakhand-governor-visit-kedarnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान केदार के धाम पहुंचीं राज्यपाल, कहा 'बाबा के दर्शन से अद्भुत शक्ति की अनुभूति'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान केदार के धाम पहुंचीं राज्यपाल, कहा 'बाबा के दर्शन से अद्भुत शक्ति की अनुभूति'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल पहुंचीे केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा के दर्शन से उन्हें अद्भुत शक्ति की अनुभूति हुई है। इस पावन भूमि पर एक अलग सा कंपन है, जो पूरी अंतरात्मा को शुद्ध कर देता है। उन्होंने बाबा केदार से उत्तराखंड राज्य की उन्नति और प्रगति की कामना की। केदार दर्शन के बाद राज्यपाल ने रुद्रप्रयाग में जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में आईसीयू संचालन के लिए वे शासन से बातचीत करेगी।
विज्ञापन
राज्यपाल बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे देहरादून से केदारनाथ पहुंचीं। वीआईपी हेलीपैड पर प्रभारी जिलाधिकारी गिरीश गुणवंत और पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने उनका स्वागत किया। मंदिर में बाबा केदार के दर्शन करते हुए उन्होंने करीब आधा घंटे पूजा-अर्चना की। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। राज्यपाल ने केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए कुछ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
केदार दर्शन के बाद राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रुद्रप्रयाग में जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत करने के साथ ही अस्पताल के सीएमएस, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ की समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। राज्यपाल ने बताया कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई हैं। उन्होंने नियमित साफ-सफाई और भर्ती मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर से दूसरी व तीसरी मंजिल तक लिफ्ट लगाने के बारे में भी अस्पताल प्रबंधन को प्रस्ताव बनाने को कहा।
विज्ञापन
बदरीनाथ पहुंचेंगी राज्यपाल
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज शुक्रवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि राज्यपाल रुद्रप्रयाग से हेलीकॉप्टर से सुबह 9 बजकर 35 मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचेंगी और वे मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना में प्रतिभाग करेंगी।