फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand governor reached at badrinath.

राज्यपाल ने पत्नी संग किए बदरीनाथ के दर्शन

Sun, 14 Jun 2015 07:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बदरीनाथ
ब्यूरो / अमर उजाला, बदरीनाथ Updated Sun, 14 Jun 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand governor reached at badrinath.

उत्तराखंड के राज्यपाल केके पाल रविवार को पत्नी संग बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बदरी विशाल के दर्शन कर ब्रह्मकपाल में पितृ तर्पण किया।

विज्ञापन


वह धाम में पांच घंटे से ज्यादा रुके और अपराह्न सवा तीन बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो गए। राज्यपाल पत्नी ओमिता पॉल के साथ हेलीकाप्टर से सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर की स्वर्ण आरती में भाग लेने के उपरांत राज्यपाल ब्रह्मकपाल पहुंचे।
विज्ञापन


यहां उन्होंने आधे घंटे तक पितृ तर्पण की पूजा करवाई और ब्राह्मणों को भोजन भी करवाया। पुन: बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर राज्यपाल ने करीब एक घंटे तक पूजा में भाग लिया। उन्होंने चार धाम यात्रा के बेहतर संचालन पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत सीमा सड़क संगठन के गेस्ट हाउस में भोजन और अल्प विश्राम के बाद राज्यपाल हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिलाधिकारी अशोक कुमार, बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, भुवन चंद्र उनियाल और आनंद सती सहित कई लोग मौजूद थे।


डेढ़ घंटे करना पड़ा हेलीकाप्टर का इंतजार

राज्यपाल को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब डेढ़ बजे धाम से देहरादून के लिए रवाना होना था, लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचने से उन्हें करीब डेढ़ घंटे धाम में इंतजार करना पड़ा।

डेढ़ घंटे तक वे सीमा सड़क संगठन के गेस्ट हाउस में ही रुके रहे। तीन बजे हेलीकॉप्टर के पहुंचने के बाद करीब सवा तीन बजे वे हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed