फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand governor on politician

'एमएलए और एमपी बन गए हैं ‘ऊंची जात’ वाले'

Sat, 08 Mar 2014 11:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Mar 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand governor on politician

उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है। 70 प्रतिशत से अधिक आबादी आज भी पर्वतीय अंचलों में रहती है, लेकिन एमपी, एमएलए, नेता और अफसर बनकर ‘ऊंची जात’ हासिल कर चुके लोगों को उनका दर्द नजर नहीं आता। उनकी निगाहें सिर्फ देहरादून, मसूरी और नैनीताल जैसे पहले से विकसित क्षेत्रों पर ही रहती है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ इन लफ्जों में राज्यपाल डा. अजीज कुरैशी ने पहाड़ पर विकास की अनदेखी पर चिंता जाहिर की।

महिला एसोसिएशन के कार्यक्रम में बोले
शनिवार को उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड का 90 प्रतिशत भूभाग पर्वतीय क्षेत्र है।
विज्ञापन


पढ़ें, बदरीनाथ धाम में पहननी होगी धोती, मोबाइल बैन
विज्ञापन
विज्ञापन


मैदानों में सौ शिक्षकों की जरूरत के विपरीत चार सौ शिक्षक तैनात हैं, जबकि पहाड़ों पर स्कूलों में शिक्षक हैं ही नहीं। पहाड़ पर 50 डाक्टरों की जगह दो चिकित्सक तैनात रहते हैं। ऐसे में पहाड़ी के बच्चे सीखें तो क्या और रोगी जाएं तो कहां।

पहाड़ों पर ध्याने दें जनप्रतिनिधि
राज्यपाल ने कहा कि पहाड़ के दूरदराज के क्षेत्र विकास से कोसों दूर हैं। ऐस में अगर वह कभी पहाड़ पर जाएं और कोई महिला या बच्चा उनसे पूछे कि आजादी के इतने साल बाद भी यह हाल क्यों है तो वह कोई जवाब नहीं दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को इस दिशा में सोचकर विकास की पहल करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed