फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand governor gurmeet singh said india become vishwa guru

नैनीताल: राज्यपाल ने कहा भारत जल्द बनेगा विश्व गुरु, महिलाओं को न्याय में देरी मिलने पर कहीं ये बड़ी बात

Sat, 30 Sep 2023 04:53 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Sep 2023 04:53 PM IST
सार

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक का उपयोग बेहतर साबित होगा और अगर भारत कि न्यायिक व्यवस्था इतनी मजबूती से काम करती रहीं तो एक दिन भारत को विश्व गुरु बनने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती।

विज्ञापन
uttarakhand governor gurmeet singh said india become vishwa guru
नैनीताल कार्यक्रम में पहुंचे गुरमीत सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भवाली के उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी में समसामायिक न्यायिक विकास और न्याय प्रणाली को विधि एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम सुदृढ़ करने के दो दिवसीय सम्मेलन में पहुंचे। राज्यपाल का अकादमी में काफी जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


इस खास मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह सम्मेलन अपने उद्देश्यों में सफल होगा। उन्होंने न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या कोर्ट की भाषा और फैसले हिंदी में नहीं हो सकते हैं। कहा इस पर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कोविड के कठिन समय में जब सारी दुनिया इस वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रही थी, उस समय कोविड के दौरान कोर्ट ने वर्चुअल और ई-कोर्ट रूम  में बेहतर काम किया और आम जनता को न्याय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को जल्द देंगे न्याय 

उन्होंने नारी शक्ति को लेकर आगे कहा कि हम एक तरफ तो नारी को मातृ शक्ति कहते हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी सुरक्षा भी सहीं से नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमको ऐसी न्याय व्यवस्था करनी चाहिए कि गंभीर मामलों में फैसले जल्द से जल्द आ सके और महिलाओं को न्याय मिलने में देरी न हो। राज्यपाल ने अपराधियों को लेकर कहा कि वह भीतर से खोखले होते हैं। आपका एक कठोर कदम ऐसे अपराधियों की कमर तोड़ने का काम करेगा और इससे काफी हद तक ऐसे मामलों में अपराध में भी कमी आएगी।


ये् भी पढ़े्ं...क्रूरता की हदें पार: जहर देकर मारे 15 बंदर, फिर जंगल में फेंक आया...बेजुबानों के साथ दिल दहला देने वाला सुलूक

भारत बनेगा विश्व गुरु


राज्यपाल ने यहा कार्यक्रम में कहा कि मंथन और चिंतन से जो अमृत निकलेगा वह सभी के लिए लाभदायक होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक का उपयोग बेहतर साबित होगा और अगर भारत कि न्यायिक व्यवस्था इतनी मजबूती से काम करती रहीं तो एक दिन भारत को विश्व गुरु बनने से कोई भी ताकत नहीं रोक सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed