फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government will seek cooperation from Japan in field of disaster and anti-earthquake technology

Uttarakhand: आपदा प्रबंधन और भूकंपरोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान से सहयोग लेगी उत्तराखंड सरकार

Tue, 15 Nov 2022 02:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Nov 2022 02:12 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूकंप एवं आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा प्रबंधन एवं भूकंपरोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान राज्य को क्या सहयोग दे सकता है, इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand government will seek cooperation from Japan in field of disaster and anti-earthquake technology
जापानी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स द्वारा जापानी दूतावास के सहयोग से आयोजित संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर एवं जापान और उत्तराखण्ड के बीच पार्टनरशिप को बढ़ाने के विषय पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का जापानी भाषा में स्वागत किया। 

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड भूकंप एवं आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा प्रबंधन एवं भूकंपरोधी तकनीक के क्षेत्र में जापान राज्य को क्या सहयोग दे सकता है, इस दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के लिए जापान से सहयोग लिया जाएगा। उत्तराखण्ड में पर्यटन, कृषि, हॉर्टीकल्चर के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इनको बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को वैल्यू एडिशन कर मार्केटिंग में जापान से किस प्रकार सहयोग लिया जा सकता है, इस ओर ध्यान दिया जाएगा। उत्तराखंड के स्थानीय कल्चर एवं सांस्कृतिक विरासत से संबंधित जानकारी व अन्य अध्ययन के लिए जापान से कोई भी प्रतिनिधिमंडल उत्तराखण्ड आना चाहते हैं, तो उनका देवभूमि में स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य द्वारा इसके लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड योग, आयुष, वैलनेस टूररिज्म के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। इन क्षेत्रों में जापान को जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी तो वह दी जाएगी। 


इस अवसर पर सांसद एवं फिक्की फोरम ऑफ पार्लियामेंटेरियन्स के अध्यक्ष राजीव प्रताप रूड़ी, भारत जापान दूतावास के उप प्रमुख कुनिहिको कावाजू, फिक्की के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल मनीष सिंघल, सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय, बीवीआरसी पुरूषोत्तम, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed