फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government will give 50 thousand Rupees to each Artist of manaskhand tableau

Uttarakhand: देश में प्रथम आई मानसखंड झांकी के हर कलाकार को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये

Thu, 02 Feb 2023 12:23 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Feb 2023 12:23 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश के लिये सम्मान की बात बतायी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government will give 50 thousand Rupees to each Artist of manaskhand tableau
सीएम धामी के साथ मानसखंड झांकी के कलाकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानसखंड झांकी के प्रत्येक कलाकार को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। प्रथम स्थान प्राप्त होने पर मिली ट्राफी सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को भेंट की।

विज्ञापन


बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में झांकी के टीम लीडर संयुक्त निदेशक सूचना केएसचौहान के साथ झांकी के कलाकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने प्रथम पुरस्कार मिलने पर प्रदेश के लिये सम्मान की बात बताई। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति एवं धार्मिक विरासत को देश व दुनिया में पहचान मिली है।
विज्ञापन


बता दें कि सीएम धामी के मार्गदर्शन से ही मानसखंड पर आधारित झांकी प्रस्तावित की गई थी। श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ की तर्ज पर कुमाऊं के पौराणिक मंदिरों के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना पर कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed