{"_id":"5ef9a3e58ebc3e432c0c1d20","slug":"uttarakhand-government-will-give-20-thousand-youth-motor-cycle","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार युवाओं को मोटरसाइकिल देगी उत्तराखंड सरकार : धन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार युवाओं को मोटरसाइकिल देगी उत्तराखंड सरकार : धन सिंह
Mon, 29 Jun 2020 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
- फोटो : File Photo
राज्य सरकार 20 हजार युवाओं को स्वरोजगार योजना के तहत मोटरसाइकिल उपलब्ध कराकर उन्हें पर्यटन क्षेत्र से जोड़ेगी। इसके अलावा डेयरी में भी स्वरोजगार की अपार संभावनाएं है। यह कहना है उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का।
विज्ञापन
उन्होंने देवभूमि विचार मंच एवं स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि डेयरी के क्षेत्र में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार डेयरी के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ कर्ज एवं उन्नत किस्म की गाय दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए 4000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है। मिल्क बूथ के लिए सरकार 2 लाख का ऋण 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ, डेयरी के लिए चार रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि सरकार दे रही है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 05 से 25 लाख तक ऋण, स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के विकास हेतु आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। डा. रावत ने जनजाति विश्वविद्यालय के कुलपति से उतराखंड के जनजातीय क्षेत्रों के लिए विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खोलने के लिए कहा।
कार्यक्रम में कुलपति, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, दीपक कुमार पाण्डेय,भगवती प्रसाद राघव ,सुरेंद्र सिंह,प्रो. डीपी. सकलानी, प्रो एचसी. पुरोहित, डॉ. ऋचा, डॉ. जानकी पंवार, डॉ. कमला चन्याल, डॉ. प्रीतपाल सिंह, डॉ. शशि प्रभा, डॉ. अनिता चौहान, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. देवेश मिश्रा, डॉ. ललित मिश्र, डॉ. भावना सिन्हा, डॉ. आनन्द सिंह, अमिताभ मिश्र, डॉ. आशुतोष, डॉ. हरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।