फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand government will give 15 lakh to martyr police personnel

CM का एलान: शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार को अब मिलेंगे 15 लाख

Sat, 21 Oct 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Oct 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand government will give 15 lakh to martyr police personnel
10 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर 15 लाख करने की घोषणा

उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में खासतौर से हरिद्वार में गौकशी रोकने को स्पेशल सेल बनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन


वैसे तो पूरे प्रदेश इस पर रोक है, लेकिन तीर्थनगरी से सबसे ज्यादा ऐसी शिकायत है। उन्होंने डीजीपी से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा। उन्होंने ड्यूटी के दौरान विशिष्ट वीरता प्रदर्शित करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों को दी जाने वाली 10 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर 15 लाख करने की घोषणा की। सीएम ने पुलिस विभाग में आवासीय व्यवस्था को 
विज्ञापन


आज दिनांक 21 अक्टूबर 2017 को 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर त्रिवेंद्र रावत की उपस्थिति में पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड एवं अन्य अधिकारियों द्वारा शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर विगत वर्ष अपने कर्तव्य के दौरान शहीद हुए 07 पुलिसकर्मियों के नामों को पुकारा गया व उन्हें सदैव अपनी यादों में संजोए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग के लिए कई घोषणाएं की गई जिनमें थाना विधि आवश्यक कार्रवाई हेतु निधि में रूपए 3 करोड़ की धनराशि का बजट प्रावधान किया गया है।


कहा कि पुलिस विभाग के कर्मियों को जोखिम भरे कार्य के दौरान विशिष्ट वीरता प्रदर्शित करते समय मृत्यु होने पर प्रदत्त राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल स्तर के कर्मियों को 1200 रू0 प्रतिमाह मोटरसाइकिल भत्ता स्वीकृत किया गया है। पुलिस विभाग में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी किट दिए जाने का प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है एवं निर्धारण होने पर समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी किट देने स्वीकृति प्रदान की जाएगी। कहा कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु एक नया थाना तथा दो रिपोर्टिंग पुलिस चौकियों की स्थापना की जाएगी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक उमेश शर्मा, गणेश जोशी, खजान दास, हरबंश कपूर, पर्यावरण विद डॉ0 अनिल जोशी, मुख्य सचिव एस रामा स्वामी, पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, रिटायर्ड पुलिस महानिदेशक बीपी नैनवालए श्री सुभाष जोशी, जेएस पाण्डेय, आवी लाल, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन आरएस मीणा व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed