{"_id":"65e06cd6acd239e9cf04d559","slug":"uttarakhand-government-will-bring-strict-law-for-protection-of-destitute-cattle-soon-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए कठोर कानून लाएगी सरकार, प्रदेश में हैं 27 हजार निराश्रित पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए कठोर कानून लाएगी सरकार, प्रदेश में हैं 27 हजार निराश्रित पशु
Thu, 29 Feb 2024 05:11 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 Feb 2024 05:11 PM IST
सार
Uttarakhand Budget Session: पहली बार सरकार गोवंश के भरण पोषण के लिए 80 रुपये प्रति पशु प्रतिदिन दे रही है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सड़कों पर छोड़े जा रहे गोवंश के संरक्षण के लिए कठोर कानून लाएंगे। जिससे लोग गोवंश को लावारिस न छोड़े। प्रदेश सरकार की ओर से गोवंश को आश्रय देने के लिए 70 नई गौशालाओं का निर्माण किया जाएगा। इसमें 52 की डीपीआर तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
नियम 58 में विपक्ष की ओर से उठाए गए मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि निराश्रित गोवंश को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है। पहली बार सरकार गोवंश के भरण पोषण के लिए 80 रुपये प्रति पशु प्रतिदिन दे रही है। सालाना गौ सदनों को 27 करोड़ रुपये की राशि दी जा रही है।
विज्ञापन
100 नामी में अपने धामी: सबसे शक्तिशाली भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के सीएम, इस वजह से मिली खास पहचान
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में 27 हजार पशुओं के सड़कों पर होने का अनुमान है। तीन हजार गोवंश को गोसदन में भेजा गया है। साथ ही गोवंश को लावारिस छोड़ने पर सख्त कानून भी बनाएंगे।