फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government transferred many police officer

उत्तराखंड शासन ने बदले कई जिलाें के अपर पुलिस अधीक्षक, ये है सूची

Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Jan 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand government transferred many police officer
श्वेता चौबे - फोटो : AmarUjala Filephoto

शासन ने मंगलवार कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्य क्षेत्राें में फेरबदल किया है। पीपीएस अफसर श्वेता चौबे को देहरादून का एसपी सिटी और प्रमेंद्र डोेबाल को एसपी ग्रामीण बनाया है। एएसपी प्रकाश आर्य को एसपी यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। चमोली की एसपी तृप्ति भट्ट को हटाकर उनके स्थान पर हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी को भेजा गया है। हरिद्वार की महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप से घिरे एएसपी परीक्षित को पीएसी में उप सेनानायक बनाया गया है।

विज्ञापन


शासन ने तीन आईपीएस और दस पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए है। आईपीएस अफसर एसपी चमोली तृप्टि भट्ट को हटाकर एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक यातायात आईपीसी  मंजूनाथ टीसी को एसपी चमोली की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस अफसर रचिता जुयाल को एसपी यातायात के पद पर नैनीताल भेजा गया है। देहरादून के एसपी सिटी प्रदीप राय को एसपी कोटद्वार बनाया है। राय के स्थान पर सीबीसीआईडी की एसपी श्वेता चौबे को भेजा गया है। देहरादून की एसपी देहात सरिता डोभाल को सीबीसीआईडी स्थानांतरित कर उनके पति प्रमेद्र डोबाल को दून के एसपी देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


हरिद्वार के अपर पुलिस अधीक्षक देहात मणिकांत मिश्रा को अभिसूचना मुख्यालय देहरादून में एसपी, एसडीआरएफ के प्रभारी नवनीत भुल्लर को एसपी देहात हरिद्वार, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार हरीश वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक सीबीसीआईडी सेक्टर हल्द्वानी, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल को एएसपी जीआरपी हरिद्वार, अपर पुलिस अधीक्षक जीआरपी प्रकाश चंद आर्य को देहरादून के एसपी यातायात की जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार से महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ के आरोप से घिरे परीक्षित कुमार को 46 वीं वाहिनी पीएसी ऊधमसिंह नगर का उप सेनानायक बनाकर भेजा गया है। हरिद्वार से हटाकर पहले उन्हें अभिसूचना मुख्यालय से संबद्ध किया गया था, मगर माफीनामे के तीसरे दिन ही उन्हें नई जिम्मेदारी देना शासन की मंशा पर सवाल उठाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी सूची देखने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed