{"_id":"b4ec380a36d2b1aa7db2da5408d52203","slug":"uttarakhand-government-teacher-transfer-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जोड़ों में दर्द वाले शिक्षक भी चढ़ेंगे पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जोड़ों में दर्द वाले शिक्षक भी चढ़ेंगे पहाड़
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 28 Jun 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून में पिछले 25 या इससे अधिक वर्षों से सुगम में जमे शिक्षकों को इस बार पहाड़ चढ़ना ही होगा।
विज्ञापन
संशोधित तबादला नियमावली से एक्यूट आर्थराइटिस (जोड़ों में दर्द) हटाए जाने के बाद उन्हें अनिवार्य रूप से दुर्गम में जाना होगा। जूनियर हाईस्कूलों के इस तरह के इक्का दुक्का नहीं बल्कि 15 शिक्षक तबादलों की जद में आ रहे हैं।
शिक्षकों के अनिवार्य तबादलों के लिए जूनियर हाईस्कूल के सुगम से दुर्गम में जाने वाले पात्र सौ शिक्षकों की सूची जारी की गई है, लेकिन इस सूची में शामिल टॉप 15 में जिन शिक्षकों के नाम हैं, उसमें से अधिकतर शिक्षक काउंसिलिंग के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
इसमें से कुछ शिक्षक 20 से 25 साल से सुगम में जमे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी पदमेंद्र सकलानी के मुताबिक पिछले साल इसमें से कुछ शिक्षक एक्यूट आर्थराइटिस का मेडिकल ले आए थे और अनिवार्य तबादलों से बच गए थे, लेकिन इस साल संशोधित तबादला नियमावली लागू की गई है।
विज्ञापन
जिसमें एक्यूट आर्थराइटिस की जगह क्रॉनिक आर्थराइटिस (शरीर में विकृति) को शामिल किया गया है। ऐसे में इस बार यह शिक्षक तबादलों की जद में आ रहे हैं।
वर्षो से सुगम में जमे जूनियर हाईस्कूलों के इन शिक्षकों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन कुल दो शिक्षक काउंसिलिंग के लिए पहुंचे। जो शिक्षक नियमावली में आ रहे हैं, उनका अनिवार्य रूप से तबादला किया जाएगा।
- सीमा जौनसारी, शिक्षा निदेशक बेसिक
...तो इसी महीने होंगे शिक्षकों के तबादले
शिक्षकों के तबादलों के लिए शासन की ओर से जारी समय सारणी के अनुरूप भले कार्य न हो रहा हो, लेकिन तबादले इसी महीने होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है। इसके परीक्षण के बाद शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे।
तबादलों के लिए समय सारणी कई बार संशोधित की जा चुकी है। अंतिम संशोधित समय सारणी 27 मई को जारी की गई, लेकिन इस समय सारणी के अनुरूप तबादला आदेश जारी नहीं हो पाए हैं। शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक तबादलों के लिए प्रदेश भर में शिक्षकों की काउंसिलिंग लगभग पूरी हो चुकी है।
काउंसिलिंग के माह के अंत तक शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि तबादलों से पहले यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई खामी तो नहीं रह गई। काउंसिलिंग ठीक तरीके से हुई या नहीं।
प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों के तबादला आदेश 29 जून को जारी किए जाएंगे। जो शिक्षक काउंसिलिंग से छूट गए हैं, उन्हें 29 जून को इसके लिए बुलाया गया है।
- पदमेंद्र सकलानी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक