फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Government schools will open even during winter holidays preparation for board exams will be done

Uttarakhand: सर्दियों की छुट्टियों में भी खुलेंगे सरकारी स्कूल, बोर्ड परीक्षा की कराई जाएगी तैयारी

Sun, 24 Dec 2023 10:53 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Dec 2023 10:53 AM IST
सार

सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Government schools will open even during winter holidays preparation for board exams will be done
स्कूल में बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, लेकिन इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप आयोजित होंगे।

विज्ञापन


समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डाॅ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है। इससे बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा। ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं। इस अवधि में कक्षाएं खुली रहेंगी।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet Decision: मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेगी पीजी की सीट, दूर होगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन

जिनमें 12वीं के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय पढ़ाया जाएगा, जबकि 10वीं के विद्यार्थियों के विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के प्रश्नपत्र विशेषज्ञों के सहयोग से हल कराए जाएंगे।

ऐसे शिक्षकों को छुट्टी में किए गए कार्य के बदले नियमानुसार अवकाश दिया जाएगा। स्थान की उपलब्धता को देखते हुए अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी इसमें प्रतिभाग का अवसर दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed