फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand government medical colleges Get 64 pharmacists order for their early deployment

Uttarakhand: परीक्षा परिणाम जारी, राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट, जल्द तैनाती के निर्देश

Mon, 19 Jan 2026 11:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jan 2026 11:10 PM IST
सार

चयन बोर्ड ने वर्षवार मैरिट के आधार पर 73 पदों के सापेक्ष 64 अभ्यर्थियों का चयन कर अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जबकि आठ पदों का परिणाम हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका के चलते रोक दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand government medical colleges Get 64 pharmacists order for their early deployment
चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में फार्मासिस्ट के खाली 73 पदों का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर कुल 64 योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया है। जबकि आठ पदों पर चयन परिणाम हाईकोर्ट के आदेश पर रोक दिया गया है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कालेजों व संबद्ध चिकित्सालयों में फार्मासिस्ट के खाली पदों को भरने का निर्णय लिया गया था। विभाग की ओर खाली 73 पदों का प्रस्ताव चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजा गया था। चयन बोर्ड ने 19 अक्तूबर 2024 को भर्ती विज्ञापन जारी किया। बोर्ड को प्राप्त अभ्यर्थियों के आवेदनों का चरणवार अभिलेख सत्यापन किया गया।
विज्ञापन


Doon Medical College: रैगिंग में दोषी MBBS के नौ छात्रों का निष्कासन, दो पर 50-50 हजार का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चयन बोर्ड ने वर्षवार मैरिट के आधार पर 73 पदों के सापेक्ष 64 अभ्यर्थियों का चयन कर अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जबकि आठ पदों का परिणाम हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका के चलते रोक दिया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति श्रेणी के तहत उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी या उनके आश्रितों के विज्ञापित एक पर पात्र अभ्यर्थी नहीं मिले हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि चयनित फार्मासिस्ट को प्रदेशभर के राजकीय मेडिकल कालेजों में शीघ्र तैनाती दी जाएगी। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फार्मासिस्ट की तैनाती से मेडिकल कालेजों में दवा प्रबंधन एवं वितरण में पारदर्शिता आएगी। साथ ही मरीजों को चिकित्सालय में दवाएं सुलभता से मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed